मंगलवार, 13 अक्तूबर 2015

अनामी शादी




प्रस्तुति- रूही सिन्हा 


भारत विभन्नताओं का देश है,कहा जाता है कि हर सौ मीटर पर यहां बोली और रिवाज बदल जाते हैं। इतना अलग होते हुए भी यह देश प्यार और एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। आपको पता है कि अलग-अलग जाति और धर्म को मानने वाले इस देश में शादी को लेकर भी बड़ी अजीब-अजीब और अलग-अलग परंपरायें हैं। ADVERTISEMENT Must Read: शादी की अजब-गजब परंपरायें और रीति-रिवाज आईये आपको बताते हैं ऐसी ही भारत की कुछ अजब-गजब परंपराओं के बारे में... 1. वर का पानी: हिंदू शादियों में कई जगह शादी होने से पहले दुल्हन को वर का पानी यानी कि दूल्हे का नहाया हुआ पानी भेजा जाता है ताकि दुल्हन उस पानी से नहा सके और जीवन भर दूल्हे के ऊपर आने वाली हर मुसीबत को खुद पहले झेलने के लिए तैयार रहे। 2. बारात जाने से पहले मां का गुस्सा: हिंदू शादियों में कहीं-कहीं पर बारात जाने से पहले लड़के की मां लड़के से नाराज होकर बारात ले जाने रोकती है और कहती है कि वो कुएं में कूद जायेगी, वो तब तक गुस्सा रहती है जब तक उसका बेटा उससे वादा नहीं कर लेता कि पत्नी के आने के बाद भी वो उसका पूरा ख्याल रखेगा। फिलहाल .ह परंपरा है जो वक्त के साथ नये रूप में चल रही है क्योंकि अब कुआं तो हर जगह मिलता नहीं है इसलिए लड़के की मां अब बाल्टी के पानी और कटोरे में पानी का प्रयोग कर लेती है। 3. झाड़ू देना: कुछ जगहों पर लड़की की शादी के बक्से के साथ झाडू रखने का रिवाज है, ताकि लक्ष्मी उसके साथ हमेशा रहें। 4. जूठी सुपाड़ी: हिंदू शादियों में कुछ जगह दूल्हे को दुल्हन की जूठी उस सुपाड़ी को खाने को दिया जाता है जो कि वो सुबह से मुंह पर रखी होती है, ताकि जूठा खाने से प्यार बढ़े। 5. पुड़ी पर पैर रखना: कुछ जगहों पर जब दुल्हन शादी करके ससुराल आती है तो उसे पूड़ियों पर से पैर रखकर गुजरना होता है, इसके पीछे यह माना जाता है कि लड़की के आने से घर-भर हमेशा भरा रहेगा। सर्वे: भारत में हिंदू-मुस्लिम लड़कियों की शादी हो जाती है जल्दी शादी की अजब-गजब परंपराओं के बारे में और जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये.... Some Interesting and Different wedding traditions and customs in India 1/9 सांप वाली टोकरी एमपी के कुछ आदिवासी परिवारों में शादी से पहले लड़के वाले लड़की के घर पर सांप वाली पेटी पहुंचाते है और लड़की वाले उस पेटी को जंगल में छोड़ आते हैं, ऐसा करने के पीछे माना जाता है कि लड़की को अपनाने वाले लड़के अपने घर से हर जहर को निकाल देते हैं,ताकि लड़की का जीवन खुशहाल रहे। Show Thumbnail VIDEO : Haryana Is Arranging Foreign Brides For Its Bachelors Read more about: marriage, art, culture, tradition, शादी, भारत, कला, परंपरा, संस्कृति Story first published: Thursday, May 7, 2015, 14:47 [IST] English summary Wedding may be a universal celebration, but for some it’s an unbelievable crazy adventure. In India, Some Interesting and Different wedding traditions and customs. Have a Look. Other articles published on May 7, 2015 Samachar Dictionary अंग्रेजी शब्द यहाँ टाइप करें और खोजें आज का शब्द Gnat काटने वाली मक्खी Videos

Read more at: http://hindi.oneindia.com/art-culture/read-some-interesting-different-wedding-traditions-customs-354455.html

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें