बुधवार, 16 जून 2021

वेदों की श्रम व्यवस्था / सुबोध कुमार

 सबसे पहले डॉ त्रिभुवन सिंह जी का ये स्वानुभव पढ़िये, मेरे पोस्टों में आप इसे पहले भी पढ़ चुके होंगे, लेकिन मुझे जो कहना है इस प्रसंग से उसमें कुछ सहायता मिल सकती है - 


आज से कई वर्ष पूर्व मैं प्रतापगढ़ के चिलबिला बाजार से सिल और लोढ़ा खरीदने के लिए सड़क के किनारे बने झुग्गी झोपड़ियों के सामने रुका।

एक व्यक्ति छेनी से एक सिल ( पत्थर) पर घन मार मार कर छोटे छोटे छेद या गड्ढा बना रहा था। मैने उससे सिल लोढ़ा खरीदने के बाद पूँछा कि भाई #कौन_जात हो ?

उसने बताया - साहब राजशिल्पी ।


मैने पूँछा कि सनातन वाला नहीं बताओ - सनातन सिस्टम खत्म हो गया है। सरकारी कास्ट बताओ। 

उसने बताया कि साहब - SC। 

वही आज दलित कहलाते हैं। 


मुस्लिम आक्रमण के बाद राजशिल्पी - राजगीर और राजमिस्त्री हो गया। 


ईसाइयन के जाते जाते वह सड़क किनारे वाला SC बन

 गया। 

1972 में वही दलित बन गया।


उसी के पूर्वजों की गौरवशाली परंपरा में बनीं अद्भुत शिल्प देखिये । 


धरम पाल जी ने भारत पर ब्रिटिश शासन के कारण हुए करोड़ो बेरोजगारों का वर्णन करते हुए, उनके बारे में भी लिखा जो कुछ ऐसे  भारतीय थे, जो सरकारी नौकरियों या अन्य कारणों से भौतिक रूप से अन्य भारतीयों की तुलना में अच्छी स्थिति में थे।

"प्रत्येक जिले में 200-400 ऐसे परिवार जिनका स्वयम् अपने उस समुदाय से भी कुछ लेना देना नही था, जिसकी सेवा करने के लिए उंनको वह नौकरी मिली थी। 

उन्होंने पूर्णतया पाश्चात्य जीवन पद्धति अपना लिया था।

1830 में वाइसराय बेंटिक उन सम्पन्न बंगाल के हिन्दू परिवारों के इस दृष्टिकोण और परिवर्तन से बहुत प्रसन्न था कि उन्होंने ब्राम्हणो को अन्नदान और मंदिरों में दान देना बंद कर दिया था।

बच्चों को भी समाज से दूर होस्टल में शिंक्षा दिलवाकर उनका विकास इस तरह से किय्या गया कि वे लोकल निवासियों से मिलना जुलना नागवार और असुविधाजनक लगता था। उनकी जिंदगी वास्तव बांझ और ऊसर है। 

(आज भी) यह वही लोग हैं जो पावर और सत्ता की ताकत अपने हाँथ में रखते हैं, लेकिन - उंनको कुछ भ्रांतिपूर्ण विचारों का प्रतिनिधि भर ही माना जा सकता है या जिनकी उपस्थिति जन सामान्य में एक भय का संचार पैदा करती है - स्वतंत्रता के बाद भी यह इससे कोई अन्य गहरा अर्थ नही पैदा कर पाए हैं। उन इलीट अधिकारियों के पक्ष में यह कहा जा सकता है कि उनकी जीवन पद्धति, जिन भद्दे घरों में वह रहते हैं, जितनी भी वैध या अवैध धन का उन्होंने संचय कर रखा है, किसी भी तरह वे किसी तरह के ईर्ष्या की पात्रता नही रखते। यहां तक कि प्रायः उसमे बहुधा harassed ( प्रताड़ित) और पथेटिक दिखते हैं, जो उस समाज की दया के पात्र हैं जो हमारी तरह अकिंचन और अव्यवस्थित नही था"।


यह लेखक का दृष्टिकोण उस वर्ग के बारे में आज से 50 वर्ष पूर्व था। 

आज हममें से बहुधा अनेक लोग उस स्थिति में होंगे जिनके बारे में लेखक ने लिखा है। 

✍🏻त्रिभुवन सिंह


ऋग्वेद 1.29 के अनुसार वैदिक शिक्षा पद्धति में कोई भी  व्यक्ति शिल्प शिक्षा विहीन नहीं  रहता था । जर्मनी की शिक्षा पद्धति में यह व्यवस्था आश्वस्त करती है कि कोई भी जर्मन नागरिक साधन इहीन और दरिद्र नहीं रहता , जैसा वैदिक काल में भारत देश में था । 

 

ऋषि: आजीर्गति: शुन: शेप: सकृत्रिम: विश्वामित्र: देवरात: = संसार के भोग विलास के कृत्रिम साधनों के अनुभवों के आधार पर विश्व के मित्र के समान देवताओं के मार्ग दर्शन कराने वाले ऋषि। 

देवता:- इंद्र: 

छंद: पंक्ति: 

ध्रुव पंक्ति; आ तू न॑ इन्द्र शंसय॒ गोष्वश्वे॑षु शु॒भ्रिषु॑ स॒हस्रे॑षु तुवीमघ

Veterinary & skill development, education 

1.यच्चि॒द्धि स॑त्य सोमपा अनाश॒स्ताइ॑व॒ स्मसि॑।

आ तू न॑ इन्द्र शंसय॒ गोष्वश्वे॑षु शु॒भ्रिषु॑ स॒हस्रे॑षु तुवीमघ॥RV1.29.1॥

1. राष्ट्र में उपयुक्त धन, भौतिक, आर्थिक साधनों, और शिक्षकों की व्यवस्था से गौ अश्वादि लाभकारी पशुओं के सम्वर्द्धन, उनके पालन और अन्य शिल्प इत्यादि के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण की व्यवस्था करो । ऋ1.29.1

स्त्रियों का गोपालन में योगदान 

2. शिप्रि॑न् वाजानां पते॒ शची॑व॒स्तव॑ दं॒सना॑।

आ तू न॑ इन्द्र शंसय॒ गोष्वश्वे॑षु शु॒भ्रिषु॑ स॒हस्रे॑षु तुवीमघ॥ RV1.29.2॥

2.  [शिप्रिन्‌] ज्ञान से युक्त स्त्री [शचीव: तव] तुम अत्यंत कार्यकुशल [वाजानाम्‌ पते] बड़ी बड़ी कठिन समस्याओं से निपटने के लिए [दंसना] शिक्षा का उपदेश दे कर, गौ अश्वादि लाभकारी पशुओं के सम्वर्द्धन, उनके पालन और अन्य शिल्प इत्यादि के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण की व्यवस्था करो ।( गौ इत्यादि पशुओं के प्रजनन के समय स्त्री जाति का दायित्व अधिक वांछित माना  जाता है और तर्क सिद्ध भी है । )ऋ1.29.2

शूद्रों का योगदान 

3. नि ष्वा॑पया मिथू॒दृशा॑ स॒स्तामबु॑ध्यमाने।

आ तू न॑ इन्द्र शंसय॒ गोष्वश्वे॑षु शु॒भ्रिषु॑ स॒हस्रे॑षु तुवीमघ॥ RV1.29.3॥

3.[मिथूदृशा] विषयासक्त और[अबुध्यमाने] अपने ज्ञान को न बढ़ाने वाले [सस्ता] आलसी सोते रहने वाले जन अर्थात- शूद्र वृत्ति के जनों को गौ अश्वादि लाभकारी पशुओं के सम्वर्द्धन, उनके पालन और अन्य शिल्प इत्यादि के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण की व्यवस्था करो । ऋ1.29.3

क्षत्रिय वृत्ति वालों का प्रशिक्षण

4. स॒सन्तु॒ त्या अरा॑तयो॒ बोध॑न्तु शूर रा॒तयः॑।

आ तू न॑ इन्द्र शंसय॒ गोष्वश्वे॑षु शु॒भ्रिषु॑ स॒हस्रे॑षु तुवीमघ॥ RV1.29.4॥

4.[अरातय: ससन्तु] समाजसेवा के लिए दान न देने की वृत्ति का विनाश होता है| [बोधन्तु शूर रातय:] उपयुक्त दान आदि धार्मिक कार्यों की पहचान से बाधाओं, सामाजिक शत्रुओं को नष्ट  करने की क्षमता उत्पन्न होती है |  गुण युक्त गौओं और अश्वों से निश्चित ही [गोषु] सत्य भाषण और शास्त्र और शिल्प विद्या की शिक्षा सहित वाक आदि इंद्रियों तथा [अश्वेषु] ऊर्जा और वेग से युक्त चारों ओर से अच्छे उत्तम सहस्रों साधनों से अनेक प्रकार की  प्रशंसनीय विद्या और धन से सम्पन्नता  प्राप्त होती है । ऋ1.29.4 

गर्दभ के समान कटु व्यर्थ शब्द बोलने वालों का प्रशिक्षण 

5. समि॑न्द्र गर्द॒भं मृ॑ण नु॒वन्तं॑ पा॒पया॑मु॒या।

आ तू न॑ इन्द्र शंसय॒ गोष्वश्वे॑षु शु॒भ्रिषु॑ स॒हस्रे॑षु तुवीमघ॥ RV1.29.5॥

5.[ गर्दभम्‌ अमूया] गर्दभ के समान कटु और व्यर्थ वचन बोलने वालों को [पापया नुवन्तम्‌] पापाचरण करने से सुधार कर , गौ अश्वादि लाभकारी पशुओं के सम्वर्द्धन, उनके पालन और अन्य शिल्प इत्यादि के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण की व्यवस्था करो । ऋ1.29.5

जीवन में लक्ष्यहीन जनों का प्रशिक्षण 

6. पता॑ति कुण्डृ॒णाच्या॑ दू॒रं वातो॒ वना॒दधि॑।

आ तू न॑ इन्द्र शंसय॒ गोष्वश्वे॑षु शु॒भ्रिषु॑ स॒हस्रे॑षु तुवीमघ॥ RV1.29.6॥

6.[ कुन्डृणाच्य:] लक्ष्यहीन कुटिल गति से [पताति वात: वनात्‌] वनों से चलते हुए वायु के समान आचरण वाले जनों को भी गौ अश्वादि लाभकारी पशुओं के सम्वर्द्धन, उनके पालन और अन्य शिल्प इत्यादि के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण की व्यवस्था करो । ऋ1.29.6

7.  सर्वं॑ परिक्रोशं ज॑हि ज॒म्भया॑ कृकदा॒श्व॑म्। 

आ तू न॑ इन्द्र शंसय॒ गोष्वश्वे॑षु शु॒भ्रिषु॑ स॒हस्रे॑षु तुवीमघ॥ RV1.29.7॥

7. [ सर्वं॑] सब को [परिक्रोशं कृकदा॒श्व॑म्] सब प्रकार से रुला कष्ट देने वाले [ज॑हि ज॒म्भया॑] जो हैं उन के ऐसे आचरण को नष्ट करके गौ अश्वादि लाभकारी पशुओं के सम्वर्द्धन, उनके पालन और अन्य शिल्प इत्यादि के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण की व्यवस्था करो । ऋ1.29.7


भारतवर्ष में केवल 10 प्रतिशत ही श्रमिक ही संगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं। लेकिन श्रमिक संघों के प्रभाव से इन मात्र 10 प्रतिशत श्रमिकों ने भारत वर्ष की आर्थिक नस पकड़ रखी है। इन श्रमिक संघों के नेतृत्व में श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के नाम पर श्रमिकों द्वारा हड़ताल, काम रोको, अनुशासनहीनता और हिंसा तोडफ़ोड़ का व्यवहार न्यायोचित बताया जाता है। राजनीतिक दल भी अपने स्वार्थ के लिए श्रमिक संघों को हिंसा-तोडफ़ोड़ के लिए प्रेरित करते हैं।


हमें यह जान कर आश्चर्य हो सकता है कि सारी दुनिया में श्रमिक संगठनों का जन्मदाता अमेरिका का पूंजीवाद है। पूंजीवाद में सर्वप्रथम सब उत्पादों कृषि,पशुपालन, उद्योगों का केंद्रीयकरण आरम्भ किया गया। एडम स्मिथ अपनी पुस्तक वेल्थ ऑफ नेशन में एक फैक्ट्री का उदाहरण देते हैं जिसमें उत्पाद की प्रक्रिया को अनेक छोटी-छोटी प्रक्रियाओं में तोड़ दिया गया है। प्रत्येक उत्पादक केवल अपने उत्पाद की प्रक्रिया के बारे में जानता है। इस प्रकार फैक्ट्री मालिक उत्पाद पर अपना वर्चस्व बनाता है। लेकिन कामगार के लिए इस प्रकार काम करना बहुत उबाऊ और तनावपूर्ण होता है। वहां के इन्हीं उद्योगपतियों द्वारा अपने स्वार्थ में किए गए श्रमिकों के शोषण और दुव्र्यवहार की प्रतिक्रिया ने श्रमिक संघों को जन्म दिया। हमारे देश के वामपंथी जो अपने को श्रमिकों का सर्वश्रेष्ठ हितैषी होने का दावा करते हैं, वे तो केवल अमेरिका की पूंजीवादी असमाजिक व्यवस्था से उत्पन्न परिस्थितियों के प्रतिक्रियावाद का ही भारतवर्ष की पुण्यभूमि में प्रसार कर रहे हैं, जो न देश के और न श्रमिकों के हित में है।


भारतवर्ष की प्राचीन सनातन परम्परा का आदर्श तो विश्व में समाजवाद का सर्वोच्च कीर्तिमान स्थापित करता है। व्यक्ति की उन्नति और समृद्धि को उसकी आर्थिक संपन्नता, दिखावटी भोगवादी जीवन शैली से नहीं मापा जाता। एक स्वस्थ मानसिकता, स्वस्थ शरीर, सादा जीवन, सब से बांट कर जीना भारतीय आदर्श माना जाता था। धनवान सरल तरीके से रहें। गांधी जी इसे स्वेच्छा से स्वीकार की गई गऱीबी कहते थे। यही भारतीय संस्कृति का आदर्श है।


भारतीय आदर्श सांस्कृतिक परम्परा के अनुसार एक व्यक्ति केवल अपने निकट परिवार के लोगों से ही नहीं, बल्कि पूरे समाज, सब जीव जन्तुओं और प्राकृतिक तत्वों के साथ एक जीवित संबंध के अनुभव से प्रेरित है। पूंजीवाद की भोगवादी भव्य जीवनशैली, धन के अभद्र प्रदर्शन से समाज में ईष्र्या से अव्यवस्था और हिंसा को जन्म देते हैं। अमीरों द्वारा खुद पर ही केवल अपने धन को खर्च करना पश्चिमी उपभोक्तावादी संस्कृति है। भारतीय आदर्श ईशा वास्यमिदँ सर्वं यत्किञ्च जगत्यं जगत के अनुसार तो मनुष्य अपने को केवल धन का संरक्षक समझें और अपनी आर्थिक समृद्धि को समाज के साथ साझा ,बांट कर, दान वृत्ति से जीना चाहिए। यही कारण है कि भारतीय समाज में प्राचीन काल से अपने धन को परमेश्वर की कृपा समझने की परम्परा रही है। वेदों ने इसी भाव को समाज में विकसित करने पर जोर दिया है। वेद के कई सूक्तों में इस प्रकार के निर्देश पाए जाते हैं। ऋग्वेद के प्रथम अध्याय का पाँचवाँ सूक्त इस पर ही केंद्रित है। यही सूक्त थोड़े परिवर्तन के साथ अथर्ववेद में भी आया है।


आओ, आप सब प्रशंसनीय गुणयुक्त कार्य करने में प्रवीण विद्वानों से मित्रभाव से सब मिल कर परस्पर स्नेहपूर्वक शिल्प विद्या को सिद्ध करने में, एकत्रित हों, इंद्र के गुणों का उपदेश करें और सुनें कि जिससे वह अच्छी रीति से सिद्ध की हुई शिल्प विद्या सब को प्रकट हो जाए और उससे तुम सब लोग के सभी प्रकार के सुख प्राप्त हों। ऋ. 1.5.1; अथर्व. 20.68.11

आकाश से लेकर पृथिवी तक के सब असंख्य पदार्थों के साधक अत्यंत उत्तम वरण करने योग्य सद्गुणों को रचने में समर्थ, परन्तु दुष्ट स्वभाव वाले जीवों के कर्मों के भोग के निमित्त और जीवमात्र को सुख दु:ख देने वाले पदार्थों के भौतिक गुणों का उपदेश करो। और जो सब प्रकार की विद्या से प्राप्त होने योग्य पदार्थों के निमित्त कार्य हैं, उन को उक्त विद्याओं से सब के उपकार के लिए यथायोग्य युक्त करो। ऋ. 1.5.2, अथर्व. 20.68.12


सब पदार्थ विद्याओं के ज्ञान के उपयोग से निश्चय ही सुख प्रदान करने के लिए उत्तम समृद्धि के धन अन्न और आवागमन के साधन प्राप्त होते हैं। ऋ. 1.5.3, अथर्व. 20.69.1

भौतिक पदार्थों और उनकी प्रक्रियाओं के सम्भावित दुष्परिणामों के रोकथाम के लिए सुरक्षा के साधनों का प्रचार करो। ऋ. 1.5.4 , अथर्व. 20.69.2

अनुसंधान के ज्ञान से उत्पन्न हो कर सुख समृद्धि के साधनों की नदियां बह चलती हैं। ऋ. 1.5.5, अथर्व. 20.69.3

संसार के पदार्थों के सुख को ग्रहण करने ले लिए विद्या आदि उत्तम ज्ञान से प्रेरित हो कर श्रेष्ठ अत्युत्तम कर्म करने वाले पूज्य जनों का अनुसरण करो। ऋ. 1.5.6, अथर्व. 20.69.4

जीवन को सुखदायी बनाने के लिए तुझमें उत्तम व्याख्यान से ज्ञान तथा प्रशिक्षण से अतितीक्ष्ण बुद्धि और कर्मठ प्रवृत्ति जागृत हो। ऋ. 1.5.7 , अथर्व. 20.69.5

उन्नति के लिए उत्तम ज्ञान और उपदेश की शिक्षा द्वारा तुम सैंकड़ों काम करने का यश प्राप्त करो। ऋ. 1.5.8, अथर्व. 20.69.6

संसार का समस्त भौतिक ज्ञान प्राप्त करके प्रकृति की असंख्य उपलब्धियों को सबके साथ बांट कर ग्रहण करो। ऋ. 1.5.9 , अथर्व. 20.69.7

राग, द्वेष, भेदभाव तथा स्वार्थ से प्रेरित हम अपनी वाणी और व्यवहार से किसी भी जीवधारी का शोषण और अहित न करें। ऋ. 1.5.10, अथर्व. 20.69.8


कौशल विकास

वेदों का आदेश है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कौशल को बढ़ाए। ऐश्वर्य की वृद्धि के लिए समाज का विभिन्न प्रकार के कार्यों के ज्ञान का सामथ्र्य बढ़ाया जाए और प्राकृतिक प्रतिभाओं का विकास हो। इस पर ऋग्वेद के नौवें अध्याय के 112वें सूक्त में काफी विवेचन मिलता है। वहाँ यह भी बताया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति की प्रवृत्ति और रूचि भिन्न-भिन्न होती है, इसलिए उन्हें उनकी रूचि और प्रवृत्ति के अनुसार ही काम मिलना और करना चाहिए।


सभी मनुष्य भिन्न भिन्न प्रकृति के होते हैं। कोई शिल्पकार वस्तुओं के स्वरूप को सुधारने वाला बनना चाहता है; तो कोई वैद्य – भिषक बन कर प्राणियों के स्वास्थ्य मे सुधार लाना चाहता है; तो अन्य ज्ञान का विस्तार कर के समाज में दिव्यता की उपलब्धियों के लिए शिक्षा यज्ञादि अनुष्ठान कराना चाहता है। इन सब प्रकार की वृत्तियों के विकास के अवसर उपलब्ध कराने चाहिएं। ऐश्वर्य की वृद्धि के लिए समाज का विभिन्न प्रकार के कार्यों के ज्ञान का सामथ्र्य बढ़ाओ। ऋ. 9.112.1


भिन्न भिन्न जड़ी बूटियों, भिन्न भिन्न प्राणियों के अवयवों से अनेक ओषधियां प्राप्त होती हैं। इनके उपयोग के प्रशिक्षण तथा अनुसंधान के साधन उत्पन्न करो। खनिज पदार्थों इत्यादि से ज्ञान कौशल द्वारा धनोपार्जन सम्भव होता है। इन विषयों पर प्रशिक्षण अनुसंधान के साधन उपलब्ध कराओ। ऐश्वर्य की वृद्धि के लिए समाज का विभिन्न प्रकार के कार्यों के ज्ञान का सामथ्र्य बढ़ाओ। ऋ. 9.112.2


मैं संगीतज्ञ हूं, मेरे पिता वैद्य हैं, मेरी माता अनाज को पीसती है. हम सब इस समाज के पोषण में एक गौ की भांति अपना अपनाअपना योगदान करते हैं। ऋ. 9.112.3

साधारण व्यक्ति एक घोड़े की भान्ति एक संवेदनशील स्वामी की सेवा में अपना भार वहन करने में सन्तुष्ट है। अन्य व्यक्ति मित्र मंडली में बैठ कर हंसी मज़ाक में सुख पाता है। कोई अन्य व्यक्ति अधिक कामुक है और स्त्री सुख की अधिक इच्छा करता है।। ऐश्वर्य की वृद्धि के लिए सभी लोगों में समाज के विभिन्न प्रकार के कार्यों के ज्ञान का सामथ्र्य बढ़ाओ। ऋ. 9.112.4


वेद और सामाजिक दायित्व

ज्ञान-विज्ञान से समृद्धि आती है, परंतु यदि वह समृद्धि सुखदायक न हो तो, व्यर्थ ही है। इसलिए वेदों का स्पष्ट निर्देश है कि ज्ञान-विज्ञान और कौशल के विकास से हम समृद्धि तो प्राप्त करें परंतु उसे केवल अपने भोग के लिए प्रयोग न करें। उसका उपयोग अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में करें। आज शासन सीएसआर के द्वारा देश के व्यवसायी वर्ग को सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए बाध्य कर रहा है। वेद इसे बाध्यता नहीं, प्रेरणा द्वारा करवाने की बात कहते हैं। वे यह भी बताते हैं कि यदि हम अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन नहीं करते हैं, तो समाज में न केवल अनाचार और हिंसा फैलती है, बल्कि उसके कारण हमारा जीवन भी अशांत हो जाता है। ऋग्वेद के दसवें अध्याय का 1155वाँ सूक्त इस बारे में निम्न निर्देश देता है।


स्वार्थ और दान न देने की वृत्ति को सदैव के लिए त्याग दो। कंजूस और स्वार्थी जनों को समाज में दरिद्रता से उत्पन्न गिरावट, कष्ट, दुर्दशा दिखाई नहीं देते। परंतु समाज के एक अंग की दुर्दशा और भुखमरी आक्रोश बन कर महामारी का रूप धारण कर के पूरे समाज को नष्ट करने की शक्ति बन जाती है और पूरे समाज को ले डूबती है। ऋ 10-155-1

अदानशीलता समाज में प्रतिभा विद्वत्ता की भ्रूणहत्या करने वाली सिद्ध होती है। तेजस्वी धर्मानुसार अन्न और धन की व्यवस्था करने वाले राजा, परमेश्वर इस दान विरोधिनी संवेदना विहीन वृत्ति का कठोरता से नाश करें। ऋ 10-155-2


ऐसे स्वार्थी प्रजाजन इस संसार रूपी समुद्र में बिना किसी लक्ष्य के जल पर बहते काठ जैसे हैं। उस तत्व का सदुपयोग करके समाज के संकट को दूर करो। ऋ10-155-3

यह अलक्ष्मी एक लोहे के दाने छर्रे दागने वाली तोप जैसी है जो अनेक जनों को हिंसित करती है। इसके चलते शूरवीर जनों के सब प्रयास जल के बुलबुलों के समान नष्ट हो जाते हैं। ऋ10-155-4


समाज में अभावग्रस्त, दरिद्रता की आपदा से निपटने के लिए समस्त देवताओं द्वारा गौ को वापस ला कर, यज्ञाग्नि के द्वारा भिन्न भिन्न स्थानों पर स्थापित किया गया। गोपालन से प्राप्त पौष्टिकता और जैविक अन्न से प्राप्त समृद्धि को कौन पराभूत कर सकता है। ऋ 10-155-5


पूंजीवादी समाज में केवल अमीरी और अभद्र अमीर जीवन शैली के प्रदर्शन को ही आदर्श माना जाता है। भारतीय परम्परा में अपने स्वामी को एक कर्मचारी, भृत्य, सेवक अपने और अपने परिवार के दैनिक जीवन में दु:ख, सुख, प्रगति के लिए एक अभिभावक के रूप में देखता है। एम्पलॉयर शब्द का हिंदी में कोई पर्यायवाची नहीं है। वेदों के इन निर्देशों का यदि देश का व्यवसायी वर्ग पालन करेगा, तो निश्चित है कि उनका विकास तो होगा ही, समाज भी समृद्ध, सुखी और प्रगतिशील बनेगा।

✍🏻आलेख: सुबोध कुमार,

साभार - भारतीय धरोहर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें