सोमवार, 1 दिसंबर 2014

हजार बाग यानी हजारीबाग






प्रस्तुति-- राकेश सिन्हा, रागिनी सिन्हा


हजारीबाग
—  शहर  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश Flag of India.svg भारत
राज्य झारखंड
ज़िला हजारीबाग
सांसद
उपायुक्त
जनसंख्या १२७,२४३ (२००१ के अनुसार )
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)

• ६०४ मीटर
आधिकारिक जालस्थल: hazaribag.nic.in/
निर्देशांक: 23.98°N 85.35°E
हजारीबाग भारत में झारखंड प्रान्त का एक जिला है। खूबसूरत पर्यटक स्थलों से भरा हजारीबाग झारखंड में स्थित है। हजारीबाग का अर्थ होता है हजार बागों वाला और यह दो शब्दों हजार और बाग से मिलकर बना है। यहां पर 2019 फीट की ऊंचाई पर हैल्थ हिल रिसोर्ट का निर्माण किया गया है। यह रिसोर्ट प्रकृति की गोद में बसा हुआ है और बहुत खूबसूरत है। इस हैल्थ रिसोर्ट में प्रकृति की गोद में रहकर स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है। स्वास्थ्य लाभ करने के साथ-साथ यहां कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों की सैर की जा सकती है। इन पर्यटक स्थलों में हजारीबाग झील प्रमुख है जहां पर वाटर स्पोटर्स का आनंद लिया जा सकता है। हजारीबाग वन्य जीव अभ्यारण्य, कैनेरी पहाड़ी और रजरप्पा इसके अन्य प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।

पर्यटन

हजारीबाग वन्यजीव अभ्यारण्य

हजारीबाग में पर्यटक वन्यजीव अभ्यारण्य की सैर कर सकते हैं। यह बहुत विशाल और खूबसूरत है। इसका क्षेत्रफल लगभग 184 वर्ग कि.मी. है। अपनी खूबसूरती के लिए इसे पूरे विश्व में जाना जाता है। यहां पर पर्यटक विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को देख सकते हैं। इस अभ्यारण्य में मुख्य रूप से भालु, सांभर, नीलगाय, चीतल और काकर पाए जाते हैं। यहां घूमने के लिए अप्रैल-जुलाई का समय आदर्श है क्योंकि इस समय इसकी हरियाली कई गुना बढ़ जाती है।

हजारीबाग झील

अभ्यारण्य की सैर करने के बाद हजारीबाग झील की सैर की जा सकती है। झील के आस-पास का क्षेत्र भी काफी खूबसूरत है। पर्यटकों को यह झील बहुत पसंद आती हैं क्योंकि वह यहां पर शहर की भागती-दौड़ती जिंदगी से दूर बेहतरीन पिकनिक मना सकते हैं। यहां पर वाटर स्पोर्टस भी उपलब्ध हैं जो युवा पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं। यहा केफिटेरिया नामक जलपान केन्द्र के कारण लोग इस जगह को केफिटेरिया नाम से भी पुकारने लगे है। इसके आसपास ही हजारीबाग सेन्ट्र्ल जेल दिखता है, जहा से 1942 की अजादी के आन्दोलन मे कई स्वतंत्रता सेनानी को बंधक रखा गया था, जिसमे प्रमुख थे जयप्रकाश नारायण आदि। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह झील हजारीबाग के पर्यटन उद्योग की जान है।

कैनेरी पहाड़ी

हजारीबाग में अनेक पहाड़ियां हैं जिनमें कैनेरी पहाड़ी प्रमुख है। इस पहाड़ी पर तीन झीलें भी हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। पहाड़ी पर एक इमारत का निर्माण किया गया है। इस इमारत से हजारीबाग के खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं जो पर्यटकों को मंत्र-मुग्ध कर देते हैं। यह दृश्य इतने खूबसूरत होते हैं कि पर्यटक इन तस्वीरों को अपने कैमरों में कैद करना नहीं भूलते।

रजरप्पा

रजरप्पा मां छिन्‍न मस्तिका मन्दिर के लिए प्रसिद्ध है। मन्दिर के अलावा यह भेरा और दामोदर नदी के संगम स्थल के रूप में भी जाना जाता है। इन दोनों नदियों का संगम मनोहारी है क्योंकि भेरा नदी लगभग 20 फीट की ऊंचाई से झरने के रूप में दामोदर नदी में मिलती है। इस झरने की धारा ने पहाड़ी को इस तरह से काट दिया है कि यह एक सुन्दर तस्वीर जैसा लगता है। यहां पर बोटिंग करने की भी सुविधा है जो पर्यटकों को अपनी तरफ बहुत आकर्षित करती है।

छडवा डैम

हजारीबाग शहर से मात्र सात किलोमीटर दूर यह डैम मे भागती-दौड़ती जिंदगी से दूर बेहतरीन पिकनिक मना सकते हैं

खुटरा

छडवा डैम से तीन किलोमीटर की दूरी पर एक बहुत प्यारा सा गाव खुटरा है। जहा पर एक बहुत बडी मस्जिद है जो अपने आस पास के इलाके मे सब से बडा है जिसे देखने के लिये लोग दूर्-दूर से आते हैं।

आवागमन

वायु मार्ग
हजारीबाग पहुंचने के लिए वायुमार्ग काफी अच्छा विकल्प है। लेकिन वायुमार्ग द्वारा यहां पहुंचने के लिए पहले रांची हवाई अड्डे तक पहुंचना पड़ता है।
रेल मार्ग
रांची-वाराणसी एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस और शक्तिपुंज एक्सप्रेस से पर्यटक आसानी से हजारीबाग तक पहुंच सकते हैं। यह सभी रेलगाड़ियां हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती हैं।
सड़क मार्ग
सड़कमार्ग द्वारा भी हजारीबाग तक पहुंचना काफी आसान है। बसों व टैक्सियों द्वारा राष्ट्रीय राजामार्ग 33 से आसानी से यहां तक पहुंचा जा सकता है।

शिक्षा

उत्तरी छोटा नागपुर क्षेत्र के लिए स्थापित विनोवा भावे विश्वविधालय यही अवस्थित है। ==dandai gaon:- yah gaon ek chhota sa ramniya gaon hai. isi gaon me bsf (border security force & training school hai)awasthit hai. yah gaon charo or nadi se ghira hai. isliye is gaon ki jalwayu baghut hi logon ke liye anukul hai...
I am really proud of you

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें