मंगलवार, 23 दिसंबर 2014

भारतीय आम चुनाव, 2014








प्रस्तुति--- स्वामी शरण, सृष्टि शरणऔर रिद्दि सिन्हा नुपूर



भारत में सामान्य चुनावों के लिए, भारतीय चुनाव देखें।
भारतीय आम चुनाव, 2014
Flag of भारत

2009 ←
सदस्य
७ अप्रैल – १२ मई २०१४
१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची
→ 2019

लोक सभा की सभी ५४३ सीटें
बहुमत के लिए २७२ ज़रूरी
ओपिनियन पोल
मतदान ६६.३८ %

पहली पार्टी दूसरी पार्टी

CM Narendra Damodardas Modi.jpg Rahulgandhi.jpg
नेता नरेन्द्र मोदी राहुल गांधी
पार्टी भाजपा कांग्रेस
गठबंधन राजग संप्रग
नेता बनने की तिथि १० जून २०१३ १९ जनवरी २०१३
नेता की सीट वडोदरा, वाराणसी अमेठी
पिछला चुनाव १५९ सीटें, २४.६३% २६२ सीट, ३७.२२%
सीटें जीतीं ३३६ ५९
सीटों में बदलाव Green Arrow Up Darker.svg२०४ २०३
लोकप्रिय मत १७१,४५९,२८६ १०६,७६०,००१
प्रतिशत ३१.१% १९.४ %
उतार-चढ़ाव Green Arrow Up Darker.svg६.४७% Red Arrow Down.svg १७.८२ %

Indische Parlamentswahl 2014 Parteien hi.png
भारतीय आम चुनाव के परिणाम का मानचित्र

प्रधानमंत्री चुनाव से पहले
मनमोहन सिंह
कांग्रेस
निर्वाचित प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी
भाजपा
भारत में सोलहवीं लोक सभा के लिए आम चुनाव ७ अप्रैल से १२ मई २०१४ तक ९ चरणों में हुए। मतगणना १६ मई को हुई।[1] इसके लिए भारत की सभी संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले गये। वर्तमान में पंद्रहवी लोक सभा का कार्यकाल ३१ मई २०१४ को ख़त्म हो रहा है।[2] ये चुनाव अब तक के इतिहास में सबसे लंबा कार्यक्रम वाला चुनाव था। यह पहली बार होगा, जब देश में ९ चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। निर्वाचन आयोग के अनुसार ८१.४५ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।[3][4]
सभी नौ चरणों में औसत मतदान ६६.३८% के आसपास रहा जो भारतीय आम चुनाव के इतिहास में सबसे उच्चतम है।[5]चुनाव के परिणाम १६ मई को घोषित किये गये। ३३६ सीटों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सबसे बड़ा दल और २८२ सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने ५९ सीटों पर और कांग्रेस ने ४४ सीटों पर जीत हासिल की।[6]

पृष्ठभूमि

संवैधानिक आवश्यकता से, लोक सभा के चुनाव हर पांच साल की अवधि पर आयोजित किये जाने चाहिए। १५ वीं लोकसभा के गठन के लिए पिछला चुनाव अप्रैल से मई २००९ में आयोजित किया गया था। १५ वीं लोकसभा की अवधि ३१ मई २०१४ को स्वाभाविक रूप से समाप्त हो जाएगी। चुनाव का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है। बड़े चुनावी आधार और सुरक्षा कारणों को संभालने के लिए चुनाव कई चरणों में आयोजित किये जाते हैं।
२००९ में पिछले आम चुनाव के बाद से, अन्ना हजारे, अरविन्द केजरीवाल और बाबा रामदेव द्वारा भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ने गति और राजनीतिक हित प्राप्त किये हैं। भाजपा भी विभिन विधान सभा चुनावों में बहुमत जीतकर आम चुनाव के लिए आशान्वित है। गोवा चुनाव में भाजपा को बहुमत प्राप्त हुआ और पंजाब में सत्ता विरोधी लहर की एक परंपरा के बावजूद जीत हासिल की। हालांकि, भाजपा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के दक्षिणी गढ़ में सत्ता खो दी।
दिसंबर २०१३ में आयोजित हुए चारों विधान सभा चुनावों में भाजपा ने जीत प्रापत की। भाजपा ने दिल्ली में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। कांग्रेस को चुनावों हरा कर भाजपा ने राजस्थान में दो-तिहाई से ज्यादा सीट प्राप्त की। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई।

आयोजन

चुनाव खर्च की सीमा में वृद्धि

प्रति उम्मीदवार चुनाव खर्च की सीमा को बढ़ने के प्रस्ताव को भारतीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी। बड़े राज्यों में यह सीमा भारतीय रुपया40 लाख से बढ़ाकर भारतीय रुपया70 लाख और छोटे राज्यों और दिल्ली को छोड़कर सभी केंद्र प्रशसित क्षेत्रों में सीमा बढ़ाकर भारतीय रुपया54 लाख कर दी गयी।[7]

चुनाव कार्यक्रम


भारतीय आम चुनाव, 2014 के लिए निर्वाचन तिथियाँ
5 मार्च २०१४ को मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी एस संपथ ने चुनाव कार्यक्रम की तारीखों और तैयारियों का ऐलान किया। कुल 9 चरणों में मत डाले जाएँगे। 7 अप्रैल को पहले, 9 अप्रैल को दूसरे, 10 अप्रैल को तीसरे, 12 अप्रैल को चौथे, 17 अप्रैल को पाँचवें, 24 अप्रैल को छठे, 30 अप्रैल को सातवें, 7 मई को आठवें, 12 मई को नौवें चरण का मतदान होगा।[8]
* − छात्र संगठनों के बंद के कारण मिजोरम में 11 अप्रैल को मतदान हुआ।[10]

दल तथा गठबंधन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल
पार्टी सीटें लड़ीं
भारतीय जनता पार्टी 427
तेलुगु देशम पार्टी 30
शिवसेना 20
देशीया मुरपोक्कु द्रविड़ कलगम 14
शिरोमणि अकाली दल 10
पट्टाली मक्कल कच्ची 8
मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कझगम 7
लोक जनशक्ति पार्टी 7
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी 3
अपना दल 2
हरियाणा जनहित कांग्रेस 2
स्वाभिमानी पक्ष 2
इंधिया जननयागा काची 1
कोनगुनाडु मक्कल देसिया काची 1
ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस  1
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (अठवले) 1
राष्ट्रीय समाज पक्ष 1
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (बोल्शेविक) 1
केरल कांग्रेस (राष्ट्रवादी) 1
नेशनल पीपुल्स पार्टी 1
नागा पीपुल्स फ्रंट 1
मिजो नेशनल फ्रंट 1
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 542
१३ सितम्बर २०१३ को भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार के लिए नामजद किया।[11] कांग्रेस पार्टी ने १७ जनवरी २०१४ एलान किया की राहुल गांधी, सोनिया गांधी के बेटे, कांग्रेस के चुनाव अभियान के नेता होंगे. हालांकि, उन्हें स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार नामित नहीं किया गया।[12]
भाजपा के मुख्य सहयोगी महाराष्ट्र में शिवसेना, पंजाब में शिरोमणि अकाली दल, तीन तमिल पार्टियों देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके), मक्कल काची पात्तली (पीएमके) और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम मरुमलार्ची (एमडीएमके) ने तमिलनाडु में और आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) हैं। शिवसेना, शिवसेना, एक चरम हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी है और शिरोमणि अकाली दल, जो परंपरागत सिख पार्टी है, पंजाब में कांग्रेस पार्टी की विरोधी है और भाजपा के स्वाभाविक सहयोगी हैं। अन्य दलों में यह मामला नहीं है। तेलुगू देशम २००९ के पिछले चुनाव में वामपंथी तीसरे मोर्चे के हिस्से के रूप में उतरी और २०१४ में रागज में शामिल हो कर आंध्र प्रदेश में संयुक्त उम्मीदवारों पर सहमत हो गयी। भाजपा के साथ एक समझौते के अंतरगत वर्तमान चुनाव की शुरुआत से पहले ही यह सहमति बनी। भाजपा आंध्र प्रदेश के ४२ निर्वाचन क्षेत्रों में से १२ पर उम्मीदवार उतारेगी जिसमे तेलंगाना से आठ उम्मीदवार होंगे। तमिलनाडु में भाजपा पांच तमिल पार्टियों के सहित एक गठबंधन में शामिल हुई। डीएमडीके १४ निर्वाचन क्षेत्रों पर, भाजपा और पीएमके आठ पर और सात पर एमडीएमके उम्मीदवार उतारेगी।[13][14][15][16]

मुद्दे

भ्रष्टाचार

भारत में 'भ्रष्टाचार' बड़े पैमाने पर है। भारत ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल के भ्रष्टाचार धारणाएं सूचकांक में 179 देशों में से 95 वें स्थान पर है। लेकिन भारत के स्कोर में लगातार सुधार हुआ है जो 2002 में 2.7 से 2011 में 3.1 हो गया।[17] ऐतिहासिक रूप से, भ्रष्टाचार, भारतीय राजनीति और नौकरशाही का एक व्यापक पहलू की भूमिका में है।[18]
भारत में भ्रष्टाचार घूस, कर अपवंचन और गबन, आदि के रूप में उपस्थित है। २००९ में पिछले भारतीय आम चुनाव के बाद से 2011 भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और अन्ना हजारे और बाबा रामदेव द्वारा अन्य इसी तरह के आंदोलनों के द्वारा भ्रष्टाचार रोकने के प्रयास हुए हैं।[19] भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा जंतर मंतर,नई दिल्ली में शुरू की गयी भूख हड़ताल में भ्रष्टाचार को कम करने के लिए विधायी उद्देश्य के साथ अगस्त 2011 में भारत सरकार के माध्यम से जन लोकपाल विधेयक को पारित करने की शुरुआत की गयी। रामदेव के नेतृत्व में एक अन्य उद्देश्य से स्विस और अन्य विदेशी बैंकों से काला धन के प्रत्यावर्तन के लिए आंदोलन किये गए।

सर्वेक्षण

चुनाव पूर्व सर्वेक्षण

महीना सन्दर्भ सर्वेक्षण संस्था नमूने का आकार
संप्रग राजग तीमो अन्य
जनवरी-मार्च 2013 [20] टाइम्स नाऊ -सीवोटर नमूने का आकार नहीं दिया 128 184 - -
अप्रैल-मई 2013 [21] हेडलाइन टुडे -सीवोटर 120,000 132 (मोदी के बिना)
155 (मोदी के साथ)
179(मोदी के बिना)
220 (मोदी के साथ)
- -
मई 2013 [22] एबीपी न्यूज़ -नीलसन 33,408 136 206 - -
जुलाई 2013 [23] द वीक - हंसा रिसर्च नमूने का आकार नहीं दिया 184 197 - 162
जुलाई 2013 [24] सीएनएन-आईबीएन और द हिन्दू सीएसडीएस के साथ 19,062[25] 149-157 172-180 - 208-224
जुलाई 2013 [26] टाइम्स नाऊ -इंडिया टुडे -सीवोटर 36,914 134 (कांग्रेस 119) 156 (भाजपा 131) - -
अगस्त-अक्टूबर 2013 [27] टाइम्स नाऊ -इंडिया टीवी -सीवोटर 24,284 117 (कांग्रेस 102) 186 (भाजपा 162) - 240
दिसम्बर 2013–जनवरी २०१४ [28] इंडिया टुडे- सीवोटर 21,792 103 (कांग्रेस 91) 212 (भाजपा 188) - 228
दिसम्बर 2013–जनवरी २०१४ [29] एबीपी न्यूज़ -नीलसन 64,006[30] 101 (कांग्रेस 81) 226 (भाजपा 210) - 216
जनवरी २०१४ [31] सीएनएन-आईबीएन -लोकनीति -सीएसडीएस 18,591[32] 107 - 127
(कांग्रेस 92 - 108)
211 - 231
(भाजपा 192 - 210)
- 205
जनवरी-फरवरी २०१४ [33] टाइम्स नाऊ -इंडिया टुडे -सीवोटर 14,000[34] 101 (कांग्रेस 89) 227 (भाजपा 202) - 215
फरवरी २०१४ [30] एबीपी न्यूज़ -नीलसन 29,000 92 236 29 186
फरवरी २०१४ [35] सीएनएन-आईबीएन -लोकनीति -सीएसडीएस 29,000 119 - 139
(कांग्रेस 94 - 110)
212 - 232
(भाजपा 193 - 213)
105 - 193
मार्च २०१४ [36] एनडीटीवी - हंसा रिसर्च 46,571 129 232 55 130
मार्च २०१४ [36] एनडीटीवी - हंसा रिसर्च 46,571 123 259 171
मार्च २०१४ [37] सीएनएन-आईबीएन -लोकनीति -सीएसडीएस 20,957 111-123 234-246 170-180

चुनाव बाद सर्वेक्षण

प्रकाशन तिथि सन्दर्भ सर्वेक्षण संस्था
राजग संप्रग अन्य
12 मई 2014 [38] सीएनएन-आईबीएन - लोकनीति - सीएसडीएस 276 (±6) 97 (±5) 148 (±23)
[39][38] इंडिया टुडे – सिस्रो 272 (±11) 115 (±5) 156 (±6)
[38][40] न्यूज़ 24टुडेज़ चाणक्या 340 (±14) 70 (±9) 133 (±11)
[38] टाइम्स नाऊ – ओआरजी 249 148 146
[38][41] एबीपी न्यूज़नीलसन 274 97 165
[38] इंडिया टीवीसीवोटर 289 101 148
14 मई 2014 [42][43] एनडीटीवी – हंसा रिसर्च 279 103 161

मतदान

चरण १ - ७ अप्रैल
पहले चरण के मतदान असम की पांच और त्रिपुरा की एक सीट पर हुए। मतदान प्रतिशत क्रमश: ७२.५ और ८४ फीसदी रहा।[44]
चरण २ - ९ और ११ अप्रैल
नागालैंड में ८२.५%, अरुणाचल प्रदेश में ७१%, मेघालय में ६६% तथा मणिपुर में ७०% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।[45][46] छात्र संगठनों के बंद के कारण मिजोरम में चुनाव ११ अप्रैल तक टल गया।[10] यहाँ पर ६०% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।[47]
चरण ३ - १० अप्रैल
तीसरे चरण का मतदान १० अप्रैल को ९१ सीटों पर हुआ। केरल में ७६%, दिल्ली में ६४%, मध्य प्रदेश में ५५.९८%, महाराष्ट्र में ५४.१३%, उत्तर प्रदेश में ६५%, हरियाणा में ७३%, झारखंड में ५८% तथा जम्मू में ६६.२९% मतदान हुआ।[48]
चरण ४ - १२ अप्रैल
चौथे चरण में गोवा में ७५%, असम में ७५%, त्रिपुरा में ८१.८% तथा सिक्किम में ७६% मतदान हुआ।[49]
चरण ५ - १७ अप्रैल
इस चरण में १२१ सीटों पर मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश में ६२%, पश्चिम बंगाल में ८०%, ओडिशा में ७०% से ज्यादा, जम्मू और कश्मीर में ६९%, मध्य प्रदेश में ५४% और झारखंड में ६२% मतदान हुआ। महाराष्ट्र में ६१.७%, मणिपुर में ७४%, कर्नाटक में ६५%, राजस्थान में ६३.२५%, छत्तीसगढ़ में ६३.४४% और बिहार में ५६% मतदान हुआ।[50]
चरण ६ - २४ अप्रैल
इस चरण में ११७ सीटों पर मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश की १२ सीटों में ५८.५८%, राजस्थान की ५ सीटों में ५९.२%, जम्मू और कश्मीर की १ सीट में २८%, तमिलनाडु की सभी ३९ सीटों में ७२.८%, बिहार की ७ सीटों में ६०%, महाराष्ट्र की १९ सीटों में ५५.३३%, पश्चिम बंगाल की ६ सीटों में ८२%, असम की ६ सीटों में ७७.०५%, मध्य प्रदेश की १० सीटों में ६४.४%, झारखंड की ४ सीटों में ६३.४% पुदुच्चेरी की एकमात्र सीट में ८२.१३% और छत्तीसगढ़ की ७ सीटों में ६३.४४% मतदान हुआ।। छठवें चरण के साथ ही मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड की सभी सीटों के लिए मतदान पूरा हो चुका है। इसके साथ ही ३४९ सीटों पर मतदान हो चुका है।[51]
चरण ७ - ३० अप्रैल
इस चरण में ८९ सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात की सभी २६ सीटों के लिए हुए मतदान में कुल ६२ प्रतिशत वोट पड़े। नव गठित राज्य तेलंगाना की सभी १७ सीटों के लिए कुल ७० प्रतिशत वोट पड़े हैं। पंजाब की १३ सीटों के लिए कुल ७३ प्रतिशत मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश की १४ सीटों के लिए हुए मतदान में ५७.१ प्रतिशत मत पड़े। बिहार की सात सीटों के लिए ५७.७४ प्रतिशत मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर कुल ८१.३५ प्रतिशत मतदान हुआ है। जम्मू और कश्मीर की श्रीनगर सीट पर २५.६२ प्रतिशत, दादरा और नगर हवेली सीट पर ८५ प्रतिशत और दमन और दीव सीट पर ७६ प्रतिशत मतदान हुआ है।[52]]
चरण ८ - ७ मई
इस चरण में कुल ६४ सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में ८०.५१% मतदान दर्ज किया गया। आंध्र प्रदेश के सीमांन्ध्र क्षेत्र की २५ सीटों पर ७६%, उत्तर प्रदेश की १५ सीटों पर ५५.५२%, बिहार की सात सीटों पर ५८%, जम्मू और कश्मीर की दो सीटों पर ५०% मतदान हुआ। उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर ६२% और हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर ६५% मतदान हुआ। आठवें चरण के साथ ही १६वीं लोकसभा की ५४३ में से ५०२ सीटों के लिए यानी ९२ फ़ीसदी मतदान संपन्न हो गया है।[53]
चरण ९ - १२ मई
इस चरण में कुल ४१ सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश की १८ सीटों पर औसतन ५४.२१ फीसद मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल की १७ सीटों पर ७९.९६ फीसदी मतदान हुआ। बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे और अंतिम चरण के तहत छह संसदीय सीटों के लिए आज संपन्न मतदान के दौरान ५६.६७ फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जो २००९ के लोकसभा चुनाव की तुलना में करीब १२ प्रतिशत अधिक रहा। इसके साथ ही मतदान के सभी चरण समाप्त हो गये। इस बार चुनाव के सभी नौ चरणों में कुल मिलाकर ६६.३८ फीसदी मतदान हुआ, जो लोकसभा चुनावों में अब तक का सर्वाधिक मतदान है। पिछला सर्वाधिक मतदान १९८४ में दर्ज किया गया था जब ६४.०१ प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। २००९ के आम चुनाव में ५८.१९ फीसदी वोट पड़े थे।[54]

परिणाम

16 मई 2014 को हुई मतगणना के अनुसार भाजपा 281 सीटें प्राप्त कीं। यह संख्या 545 सदस्यीय लोकसभा में आधी संख्या यानी 272 से अधिक है। लोकसभा के 543 सदस्यों का निर्वाचन होता है, जबकि दो सदस्यों को नामित किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राजग 336 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा ने पिछले 30 वर्षों के दौरान लोकसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी बन कर उभरी है।[55]
336 147 60
राजग अन्य दल संप्रग
पार्टी भाजपा कांग्रेस एडीएमके तृणमूल कांग्रेस बसपा सपा






नेता नरेंद्र मोदी राहुल गांधी जयललिता ममता बनर्जी मायावती मुलायम सिंह यादव
CM Narendra Damodardas Modi.jpg Rahulgandhi.jpg Jayalalithaa.jpg Mamata banerjee.jpg Mayawati.jpg
वोट प्रतिशत 31.0%,171637684 19.3%,106935311 3.3%,18115825 3.8%,21259681 4.1%,22944841 3.8%,21259681












सीटें 282 (51.9%) 44 (8.1%) 37 (6.8%) 34 (6.2%) 0 (0.0%) 5 (0.9%)
282 / 543
44 / 543
37 / 543
34 / 543
0 / 543
5 / 543


Circle frame.svg
विभिन्न दलों का मत प्रतिशत ██ भाजपा (31.0%)██ कांग्रेस (19.3%)██ बसपा (4.1%)██ तृकां (3.8%)██ सपा (3.4%)██ अन्नाद्रमुक (3.3%)██ माकपा (3.3%)██ अन्य (31.8%)
पार्टी सीटें जीतीं[56] बदलाव मत प्रतिशत बदलाव
भारतीय जनता पार्टी 282 Green Arrow Up Darker.svg166 31.0% Green Arrow Up Darker.svg12.2%
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 44 Red Arrow Down.svg162 19.3% Red Arrow Down.svg9.3%
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 37 Green Arrow Up Darker.svg28 3.3% Green Arrow Up Darker.svg1.6%
सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस 34 Green Arrow Up Darker.svg15 3.8% Green Arrow Up Darker.svg0.6%
बीजू जनता दल 20 Green Arrow Up Darker.svg6 1.7% Green Arrow Up Darker.svg0.1%
शिवसेना 18 Green Arrow Up Darker.svg7 1.9% Green Arrow Up Darker.svg0.3%
तेलुगू देशम पार्टी 16 Green Arrow Up Darker.svg10 2.5% -
तेलंगाना राष्ट्र समिति 11 Green Arrow Up Darker.svg9 1.2% Green Arrow Up Darker.svg0.6%
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 9 Red Arrow Down.svg7 3.2% Red Arrow Down.svg2.1%
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 9 नई पार्टी 2.5% नई पार्टी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 6 Red Arrow Down.svg3 1.6% Red Arrow Down.svg0.4%
लोक जनशक्ति पार्टी 6 Green Arrow Up Darker.svg6 0.4% Red Arrow Down.svg0.1%
समाजवादी पार्टी 5 Red Arrow Down.svg18 3.4% -
आम आदमी पार्टी 4 नई पार्टी 2.0% नई पार्टी
राष्ट्रीय जनता दल 4 - 1.3% -
शिरोमणि अकाली दल 4 - 0.7% Red Arrow Down.svg0.3%
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 3 Green Arrow Up Darker.svg2 0.4% Red Arrow Down.svg0.1%
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी 3 नई पार्टी 0.2% नई पार्टी
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 3 Green Arrow Up Darker.svg3 N/A N/A
जनता दल (यूनाइटेड) 2 Red Arrow Down.svg18 1.1% Red Arrow Down.svg0.4%
जनता दल (सेकुलर) 2 Red Arrow Down.svg1 0.7% Red Arrow Down.svg0.1%
इंडियन नेशनल लोकदल 2 Green Arrow Up Darker.svg2 0.5% Green Arrow Up Darker.svg0.2%
झारखंड मुक्ति मोर्चा 2 - 0.3% Red Arrow Down.svg0.1%
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 2 Green Arrow Up Darker.svg2 0.2% Green Arrow Up Darker.svg0.2%
अपना दल 2 Green Arrow Up Darker.svg2 0.2% -
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1 Red Arrow Down.svg3 0.8% Red Arrow Down.svg0.6%
पट्टाली मक्कल कच्ची 1 Green Arrow Up Darker.svg1 0.3% Red Arrow Down.svg0.2%
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी 1 Red Arrow Down.svg1 0.3% Red Arrow Down.svg0.1%
स्वाभिमानी पक्ष 1 - 0.2% Green Arrow Up Darker.svg0.1%
नागा पीपुल्स फ्रंट 1 - 0.2% -
निर्दलीय 3 Red Arrow Down.svg6 3.0% Red Arrow Down.svg2.2%
अन्य दल 5


कुल 543


२०१४ के लोकसभा चुनाव की विशिष्टताएँ

  • सर्वाधिक मतदान (६६.४%)
  • सबसे अधिक खर्चीला
  • अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव की तर्ज पर लडा गया। भाजपा ने विधिवत नरेन्द्र मोदी को प्रधान मंत्री का प्रत्याशी घोषित किया था।
  • सामाजिक मिडिया का पदार्पण
  • सर्वाधिक महिलाएँ विजयी (६१)
  • जाति के आधार पर मतदान नहीं
  • उत्तर भारत के क्षेत्रीय दलों (सपा, बसपा, जदयू, आरजेडी आदि) की अभूतपूर्व पराजय। बसपा को एक भी सीट नहीं।
  • नवगठित आम आदमी पार्टी भी केवल ४ सीटें जीत पायी। अरविन्द केजरीवाल सहित इसके सभी बडे नेता पराजित हुए।
  • १९५२ को छोडकर सबसे कम मुसलमान सांसद (२२)। उत्तर प्रदेश सहित 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में से एक भी मुस्लिम उम्मीदवार लोकसभा नहीं पहुंच सका। 1962 के बाद से हुए आम चुनावों के बाद से यह संख्या सबसे कम है हालांकि 1952 के पहले आम चुनाव में केवल 11 मुसलमान ही जीते थे।
  • भाजपा को अब तक की सर्वाधिक सीटें (२८२), अपने दम पर साधारण बहुमत प्राप्त किया।
  • कांग्रेस को अब तक का सबसे कम सीटें (केवल ४४)

सन्दर्भ

  1. "9 चरणों में होंगे चुनाव, 16 मई को वोटों की गिनती". नवभारत टाइम्स. 5 मार्च २०१४.
  2. "Terms of Houses, Election Commission of India". अभिगमन तिथि: 10 जून 2013.
  3. "Number of Registered Voters in India reaches 814.5 Mn in २०१४". IANS. news.biharprabha.com. अभिगमन तिथि: 23 फ़रवरी २०१४.
  4. "भारतीय आम चुनाव, २०१४".
  5. कुमार, बिमल (१३ मई २०१४). "लोकसभा चुनाव 2014 में रिकॉर्ड 66.38% मतदान". जी न्यूज़. अभिगमन तिथि: १५ मई २०१४.
  6. GENERAL ELECTION TO LOK SABHA TRENDS & RESULT 2014, Election Commission of India
  7. "चुनाव खर्च की सीमा 40 से 70 लाख हुई". 28 फ़रवरी 2014.
  8. "9 चरणों में होंगे चुनाव, 16 मई को होगा नतीजों का ऐलान". आईबीएन 7. 5 मार्च २०१४.
  9. "General Elections – 2014 : Schedule of Elections" (पीडीएफ). 5 मार्च 2014. अभिगमन तिथि: 5 मार्च 2014.
  10. "मिजोरम में अब 11 अप्रैल को चुनाव". IANS. एनडीटीवी इंडिया. अप्रैल 8, २०१४. अभिगमन तिथि: अप्रैल 9, २०१४.
  11. B. Muralidhar Reddy (2013-09-17). "It’s official: Modi is BJP’s choice". The Hindu.
  12. "India's Rahul Gandhi to lead poll campaign". aljazeera.com. 2014-01-17.
  13. Prasad Nichenametla (2014-04-06). "TDP back in NDA, ties up with BJP for Andhra polls". The Hindustan Times.
  14. "Elections 2014: Telugu Desam Party-Bharatiya Janata Party set to seal the deal". Deccan Chroncle. 2014-04-06.
  15. Aswathy (2014-03-21). "Tamil Nadu: BJP teams up with DMDK, PMK, MDMK". news.oneindia.in.
  16. Sandhya Jain (2014-03-25). "BJP set to win big in Tamil Nadu". Niti Central.
  17. Believe it or not! India is becoming less corrupt. CNN-IBN. 26 सितंबर 2007.
  18. [1]
  19. "Loksabha election 2014 predictions Survey — Opinion Poll". Seekers Find .in. 28 जनवरी 2013. अभिगमन तिथि: 31 जुलाई 2013.
  20. "२०१४ Lok Sabha polls: Big losses to UPA, no gain for NDA, survey finds". टाइम्स ऑफ इंडिया. 17 अप्रैल 2013. अभिगमन तिथि: 11 जून 2013.
  21. "Narendra Modi is NDA's trump card for २०१४ Lok Sabha polls, reveals Headlines Today C-Voter survey". इंडिया टुडे. 21 मई 2013. अभिगमन तिथि: 31 जुलाई 2013.
  22. यह सामग्री इन्टरनेट से हटा दी गयी है इसे "http://www.newsbullet.in/india/34-more/42023-upa-set-for-a-crushing-defeatsurvey" पर देखा जा सकता है। इस जालस्थल का नाम पहले newsbullet.in था।
  23. "Lok Sabha polls २०१४: Narendra Modi top choice for PM, beats Rahul Gandhi, says survey". इंडियन एक्सप्रेस. 4 जुलाई 2013. अभिगमन तिथि: 31 जुलाई 2013.
  24. "Poll tracker". सीएनएन-आईबीएन. 26 जुलाई 2013. अभिगमन तिथि: 26 जुलाई 2013.
  25. "Survey Methodology". चेन्नई, भारत: द हिन्दू. 22 जुलाई 2013. अभिगमन तिथि: 25 जुलाई 2013.
  26. "२०१४ Poll survey projects NDA making significant gains". द इकनोमिक टाइम्स. 29 जुलाई 2013. अभिगमन तिथि: 29 जुलाई 2013.
  27. "Congress 102, BJP 162; UPA 117, NDA 186: C-Voter Poll". आउटलुक. अभिगमन तिथि: 17 अक्टूबर 2013.
  28. "NDA may win over 200 seats as Modi's popularity soars further: India Today Mood of the Nation opinion poll : North, News - India Today". इंडिया टुडे. अभिगमन तिथि: 23 जनवरी 2013.
  29. "ABP News nationwide opinion poll: NDA clear winner with 226, UPA stuck at 101". Abpnews. अभिगमन तिथि: 25 जनवरी 2013.
  30. "Modi-led NDA way ahead than UPA, to win 236 seats in LS polls २०१४: ABP News-Nielsen Opinion Poll". Abp news. २०१४-02-22. अभिगमन तिथि: २०१४-02-22.
  31. "Poll tracker: NDA to get 211-231, UPA distant second with 107-127". आईबीएन लाइव. अभिगमन तिथि: 24 जनवरी 2013.
  32. "Methodology of Lokniti-IBN Tracker Round II". लोकनीति. अभिगमन तिथि: 24 जनवरी 2013.
  33. "India TV-C Voter projection: Big gains for BJP in UP, Bihar; NDA may be 45 short of magic mark". Indiatv. अभिगमन तिथि: 13 फ़रवरी 2013.
  34. "#WhoWillFormGovt: National Poll Projection - 1". टाइम्स नाऊ. अभिगमन तिथि: 13 फ़रवरी 2013.
  35. "NDA close to halfway mark with 212-232, needs more allies". IBNLive. २०१४-03-07. अभिगमन तिथि: २०१४-03-07.
  36. "The Final Word - India's biggest opinion poll". NDTV. 14 मार्च २०१४. अभिगमन तिथि: 14 मार्च २०१४.
  37. "Modi-powered NDA may get 234-246 seats, UPA 111-123". IBNLive. २०१४-04-04. अभिगमन तिथि: २०१४-04-04.
  38. Lok Sabha Exit Polls इंडिया टुडे
  39. India Today Group-Cicero post-poll result: Modi set to be India's next PM इंडिया टुडे
  40. Lok Sabha 2014 - Exit Poll टुडेज़ चाणक्या
  41. ABP NEWS - NIELSEN EXIT POLL 2014 एबीपी न्यूज़
  42. "Lok Sabha Exit and Post Poll - Methodology". एनडीटीवी इंडिया. 14 मई 2014. अभिगमन तिथि: 15 मई 2014.
  43. "Watch NDTV Exit Poll: BJP and Allies Cross Half-Way Mark, Congress in Double Digits". एनडीटीवी इंडिया. 14 मई 2014. अभिगमन तिथि: 15 मई 2014.
  44. "आम चुनाव २०१४: पहला चरण संपन्न". द पत्रिका. अप्रैल ७, २०१४.
  45. "Elections Phase २: Northeast registers high turnout, peaceful polling once again". oneindia. अप्रैल ९, २०१४.
  46. "Huge turnout in Lok Sabha polls in ४ northeast states". हिन्दुस्तान टाइम्स. अप्रैल ९, २०१४.
  47. "Lok Sabha elections: ६० percent voter turnout in Mizoram". जागरण पोस्ट. १२ अप्रैल २०१४. अभिगमन तिथि: १३ अप्रैल २०१४.
  48. "लोकसभा चुनाव २०१४: तीसरे चरण की वोटिंग खत्म, जनता ने दिखाया जोश, किया बंपर मतदान". आज तक. १० अप्रैल २०१४. अभिगमन तिथि: १४ अप्रैल २०१४.
  49. "High Voter Turnout in Phase 4". आईबीएन लाइव. १२ अप्रैल २०१४. अभिगमन तिथि: १४ अप्रैल २०१४.
  50. "लोकसभा चुनाव: पांचवे दौर में रिकॉर्डतोड़ मतदान, मणिपुर में ८०, उड़ीसा में ७० फीसदी पड़े वोट". आजतक. १७ अप्रैल २०१४. अभिगमन तिथि: १८ अप्रैल २०१४.
  51. "117 सीटों के लिए देश में रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ". दैनिक भास्कर. २४ अप्रैल २०१४. अभिगमन तिथि: २४ अप्रैल २०१४.
  52. "सातवें चरण में 57 से 85% तक मतदान". बीबीसी हिन्दी. ३० अप्रैल २०१४. अभिगमन तिथि: ५ मई २०१४.
  53. "आठवें चरण में 81 फ़ीसदी तक हुआ मतदान". बीबीसी हिन्दी. ७ मई २०१४. अभिगमन तिथि: ९ मई २०१४.
  54. कुमार, बिमल (१३ मई २०१४). "लोकसभा चुनाव 2014 में रिकॉर्ड 66.38% मतदान". जी न्यूज़. अभिगमन तिथि: १५ मई २०१४.
  55. "तीस साल बाद अपने बूते बहुमत पाने वाली पार्टी बनी बीजेपी". आजतक. 16 मई 2014. अभिगमन तिथि: 17 मई 2014.
  56. GENERAL ELECTION TO LOK SABHA TRENDS & RESULT 2014, Election Commission of India

2 टिप्‍पणियां: