शनिवार, 16 अप्रैल 2022

आयु और परिपक्वता

 *शरीर की आयु बढ़ने से जीवन में परिपक्वता का कोई भी संबंद्ध नही है, कोई 70 साल का बूढ़ा होकर भी अपरिपक्व होता है और कोई 40 साल का जवान भी परिपक्व हो सकता है।*

 परिपक्व व्यक्ति वह है जिसने जीवन के अनुभवों से सिखा है मेरी नज़र में-


1. परिपक्वता वह है - जब आप दूसरों को बदलने का प्रयास करना बंद कर दे, इसके बजाय स्वयं को बदलने पर ध्यान केन्द्रित करें।


2. परिपक्वता वह है –  जब आप दूसरों को, जैसे हैं, वैसा ही स्वीकार करें।


3. परिपक्वता वह है –  जब आप यह समझे कि प्रत्येक व्यक्ति उसकी सोच अनुसार सही हैं।


4. परिपक्वता वह है –  जब आप "जाने दो" वाले सिद्धांत को सीख लें।।


5. परिपक्वता वह है –  जब आप रिश्तों से लेने की उम्मीदों को अलग कर दें और केवल देने की सोच रखे।


6. परिपक्वता वह है –  जब आप यह समझ लें कि आप जो भी करते हैं, वह आपकी स्वयं की शांति के लिए है।


7. परिपक्वता वह है –  जब आप संसार को यह सिद्ध करना बंद कर दें कि आप कितने अधिक बुद्धिमान है।


8. परिपक्वता वह है –  जब आप दूसरों से उनकी स्वीकृति लेना बंद कर दे।


9. परिपक्वता वह है –  जब आप दूसरों से अपनी तुलना करना बंद कर दें।


10. परिपक्वता वह है –  जब आप स्वयं में शांत है।


11. परिपक्वता वह है –  जब आप जरूरतों और चाहतों के बीच का अंतर करने में सक्षम हो जाए और अपनी चाहतो को छोड़ने को तैयार हो।


12. आप तब परिपक्वता प्राप्त करते हैं –  जब आप अपनी ख़ुशी को सांसारिक वस्तुओं से जोड़ना बंद कर दे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें