सोमवार, 24 मार्च 2014

ईस्ट इंडिया कंपनी की भाषा नीति और हिंदी


 उमेश चतुर्वेदी,
 वरिष्ठ पत्रकार

 अगर भारतीयों को पूरी तरह से समझना और उन्हें कंपनी के शासन से संतुष्ट रखना है तो सबसे अच्छा उपाय यही हो सकता है कि सरकार के जिन जूनियर सिविल सेवकों को जनसंपर्क में रहकर प्रशासन की जिम्मेदारी संभालनी है, उन्हें हिंदुओं और मुसलमानों के रीति-रिवाजों, काम करने के तरीकों और धार्मिक मान्यताओं की जानकारी हो।
-          लॉर्ड वेलेजली
हिंदी को राजभाषा का उचित स्थान नहीं मिलने की जब भी चर्चा होती है, 1835 में लागू की गई अंग्रेजी शिक्षा को जमकर कोसा जाता है। जिसे मैकाले की मिंट योजना के तहत लागू किया गया था। लेकिन इसके साढ़े तीन दशक पहले ही राजकाज में हिंदी या हिंदुस्तानी की जरूरत और अहमियत को भारत में कंपनी राज संभालने आए लॉर्ड वेलेजली ने समझ लिया था। उनकी यह समझ उनके इस बयान में साफ झलक रही है।
हिंदी वाले आज के भारतीय शासकों को छोड़ दें तो आमतौर पर शासक जनता के साथ अपनी ही भाषा में संपर्क करने को उचित मानता रहा है। भारत की संपर्क और राजकाज की भाषा के तौर पर अंग्रेजी को पूरी तरह लागू करना अंग्रेजों की स्वाभाविक इच्छा थी। लेकिन भाषायी दिक्कतें और भारत में जारी प्राच्य शिक्षा व्यवस्था के चलते ऐसा होना संभव नहीं था। उन दिनों अदालतों में फारसी से काम चलाया जाता था। इन हालात में डॉक्टर गिलक्राइस्ट पहले अंग्रेज थे, जिन्होंने महसूस किया कि अंग्रेज अधिकारियों को अगर हकीकत में सही तरीके से कंपनी राज को चलाना है तो उन्हें फारसी और हिंदुस्तानी का ज्ञान होना चाहिए। इसके बाद ही तय किया गया कि कंपनी के विशाल साम्राज्य को चलाने के लिए प्रशिक्षित अधिकारियों की टीम होनी चाहिए, जिन्हें फारसी और हिंदुस्तानी का ज्ञान हो। इसके लिए बाकायदा एक नियमित पाठ्यक्रम की जरूरत भी महसूस की गई और उसमें कम से कम जूनियर अंग्रेज अधिकारियों को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया। इस विचार के बाद ही कलकत्ता में पहले 1798 में ओरिएंटल सेमिनरी और 1800 में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की गई। वेलेजली के समर्थन से गिलक्राइस्ट की यह योजना इतनी सफल हुई कि फोर्ट विलियम कॉलेज की तर्ज में 1806 में लंदन में भी एक ईस्ट इंडिया कॉलेज की स्थापना हुई। जहां से भारत भेजे जाने वाले अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाने लगा। यहां एक चीज और ध्यान देने योग्य है। गिलक्राइस्ट मानते थे कि उस दौर में दरबारी कामकाज में प्रचलित उर्दू यानी हिंदुस्तानी ही असली संपर्क भाषा है। उनकी इसी सोच से प्रभावित होकर तब के भावी अफसरों को उर्दू में प्रशिक्षित करने पर ज्यादा जोर रहा। उस दौर में चूंकि किताबें नहीं थी, लिहाजा मुंशियों से गिलक्राइस्ट ने किताबें लिखवाईं और खुद भी लिखा। गिलक्राइस्ट खड़ी हिंदी को उर्दू यानी हिंदुस्तानी का ही एक रूप मानते थे और उसे हिंदवी कहा करते थे। गिलक्राइस्ट की इसी योजना के मुताबिक जूनियर अंग्रेज अधिकारियों की ट्रेनिंग 1824-25 तक चलती रही।
खड़ी बोली के महत्व को सबसे पहले विलियम प्राइस ने पहचाना। प्राइस का मानना था कि उर्दू की बजाय मेरठ और दिल्ली के आसपास बोली जाने वाली हिंदी यानी खड़ी बोली ही असल में भारत की संपर्क भाषा है। हालांकि गिलक्राइस्ट इससे इनकार करते रहे, लेकिन उस दौर के गवर्नर जनरल प्राइस के तर्कों से सहमत हुए तो प्राइस के विचार को जोरदार समर्थन मिला और इस तरह आज की हिंदी के आगे बढ़ने का रास्ता खुला। लेकिन विलियम प्राइस न तो खड़ी बोली में किताबें खुद तैयार कर सके और न ही लिखवा सके। इसका असर यह हुआ कि खड़ी बोली को संपर्क भाषा मानने के बावजूद अधिकारियों का प्रशिक्षण पुरानी उर्दू शैली की किताबों के ही जरिए होता रहा। जिसके चलते अदालतों और निचले स्तर के प्रशासन के लिए हिंदी का इस्तेमाल नहीं हो सका। उर्दू और फारसी 1837 तक चलती रही। इस बीच मैकाले की मिंट योजना लागू हो गई और अदालतों में अंग्रेजी और स्थानीय बोलियों में कामकाज को लागू कर दिया गया। यह व्यवस्था आजादी के बाद तक चलती रही।
इस बीच शिक्षा का माध्यम बनाने और पुरानी शिक्षा पद्धति को बचाने और बदलने को लेकर भी कंपनी सरकार और विद्वानों के बीच रस्साकसी चलती रही। इस रस्साकसी ने भी भारत में भाषाओं के विकास और राजभाषा की भावी उपस्थिति पर खासा असर डाला। 1813 के चार्टर की धारा 43 के तहत कंपनी सरकार को भारतीयों की शिक्षा पर एक लाख रूपए सालाना खर्च करने का प्रावधान किया गया था। लेकिन इस बीच यूरोप और आसपास जारी लड़ाईयों के बाद 1823 में ही इसे लागू करना संभव हो पाया। इसके लिए बाकायदा जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इट्रैक्शन का गठन हुआ। इस पूरी कवायद का मकसद भारत में जारी पुरानी शिक्षा पद्धति को खत्म करना था। इस बीच भारतीयों में भी एक वर्ग ऐसा पैदा हो गया था, जो आधुनिकता के नाम पर अंग्रेजी शिक्षा का समर्थक था।
लेकिन उस वर्ग तक पुरानी धारा के लोग ही हावी रहे। यही वजह रही कि 1833 तक भारतीय शिक्षा के लिए कंपनी सरकार की कोई खास नीति नहीं रही। लेकिन 1835 में मैकाले की मिंट योजना लागू की गई और अंग्रेजी और स्थानीय भाषाओं के माध्यम से शिक्षा देने की शुरूआत हुई। लेकिन उस वक्त इसका जोरदार विरोध हुआ। एडम, हडसन और विल्किंसन जैसे विद्वान मातृभाषा को ही शिक्षा का माध्यम बनाने के समर्थक थे। इस बीच भारत में राष्ट्रीय जागरण की सुगबुगाहट शामिल होने लगी थी। फिर भी अंग्रेजी को पूरी शिक्षा का माध्यम बनाने की कोशिशें अंग्रेजों नहीं छोड़ीं। बाद में उच्च शिक्षा को अंग्रेजी माध्यम से देने और अंग्रेजी माध्यम से पढ़े लोगों को सरकार में उच्च पद देने का प्रलोभन भी दिया गया। 1844 में वायसराय लार्ड हार्डिंग ने देसी भाषा और प्राच्य शिक्षा को अंग्रेजी माध्यम और पश्चिमी शिक्षा जैसा स्तर देने का सुझाव दिया, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया।
1853 तक कंपनी ने महसूस कर लिया कि भारतीयों को मना पाना आसान नहीं है। लिहाजा 1854 के वुड डिस्पैच के जरिए सरकार ने मातृभाषाओं में स्कूली शिक्षा देने पर सहमति जता दी। यानी सही मायने में खड़ी बोली इसी दौर में शिक्षण माध्यम बनने लगी। लेकिन पुस्तकों की कमी थी। खासतौर पर आज के हिंदी भाषी राज्यों में यह कमी कुछ ज्यादा ही महसूस की गई। तब कंपनी सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारी राजा शिवप्रसाद सिंह सितारेहिंद जैसे लोगों ने यह जिम्मेदारी उठाई। उनका इतिहास तिमिर नाशक नामक पुस्तक इसी दौर की देन है। चूंकि वे कंपनी के अधिकारी थे और फारसी की तरफ कंपनी के झुकाव को समझते थे, इसीलिए उन्होंने फारसी बहुल खड़ी हिंदी में रचनाएं लिखीं। उन्हें लगता था कि यह हिंदी उर्दू और शुद्ध खड़ी बोली के बीच सेतु का काम करेगी। आज जिस गंगजमुनी भाषा की वकालत की जाती है, सही मायने में लिखित भाषा में उसके बीज इसी दौर में पड़े। इस पूरे आंदोलन का असर यह हुआ कि संयुक्त प्रांत, बिहार और पश्चिमोत्तर प्रांत, जिनमें आज का तकरीबन पूरा हिंदी भाषी इलाका आता हैं, में स्कूली शिक्षा का माध्यम खड़ी बोली हिंदी बन गई। हालांकि उस पर उर्दू की प्रधानता बनी रही।
इसका असर यह हुआ कि धीरे-धीरे अदालतों में भी हिंदुस्तानी का प्रवेश बढ़ने लगा। हालांकि उसमें उर्दू की अधिकता बनी रही। जिसे आज भी महसूस किया जाता है। दरअसल 1837 में जब फारसी को हटाकर अंग्रेजी और स्थानीय भाषाओं को अदालती भाषा के तौर पर मान्यता दी गई तो इससे हिंदुओं में कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। क्योंकि उनके लिए अंग्रेजी जितनी विदेशी थी, उतनी ही फारसी भी थी। लेकिन मुस्लिम समाज में इसे लेकर जोरदार विरोध हुआ। इसके चलते एक अच्छी चीज यह हुई कि उस वक्त तत्काल अंग्रेजी प्रतिष्ठित नहीं हो पाई। लेकिन फारसी भले ही हट गई, लेकिन उसके असर में जो हिंदी बढ़ी, उस पर फारसी का भरपूर असर रहा।
वैसे कुछ एक संवेदनशील अंग्रेजों को छोड़ दें तो पूरी अंग्रेज बिरादरी की एक ही कोशिश थी कि अंग्रेजी भारत की संपर्क और राजकाज की भाषा बने। इसके लिए उन्होंने 1837 से समानांतर कोशिशें जारी रखीं। यह बात और है कि प्रतिकूल परिस्थितियों और भारतीय नवजागरण के साथ शुरू हुए स्वतंत्रता आंदोलन के चलते उनकी कोशिशों को गति नहीं मिल सकी। लेकिन 1947 आते-आते वे आखिरकार कामयाब रहे। उच्च शिक्षा और उच्च शासन के लिए अंग्रेजी की प्रतिष्ठा कर ही गए। लेकिन दबाव और हिंदुस्तानी के नाम पर ही सही, उन्हें खड़ी बोली हिंदी की राह बनानी ही पड़ी। जिसे रस्मी तौर पर ही सही, हम उसे अपनी राजभाषा तो मानते ही हैं।
 लेखक के ब्लाग मीडिया मीमांसा से

रविवार, 23 मार्च 2014

पाकिस्तान में भगत सिंह की चमक 17.02.2014





संबंधित सामग्री

बुधवार, 19 मार्च 2014

एक जनवरी क्या है ?









एक जनवरी क्या है ? कुछ लोग कहते हैं कि ईसा के जन्म से नया साल प्रारम्भ हुआ; पर यह बात आज तक कोई नहीं समझा पाया कि यदि यही सत्य है, तो फिर नया साल 25 दिसम्बर से क्यों नहीं होता; या फिर एक जनवरी को ईसा का जन्म क्यों नहीं मनाया जाता ? और हां, वे 25 दिसम्बर को बड़ा दिन कहते हैं। जबकि भूगोल बताता है कि 23 dec से दिन बढ़ने लगता है और सबसे बड़ा दिन 21 जून होता है। सच तो यह है कि अंग्रेजी वर्ष अवैज्ञानिक ही नहीं, अनैतिहासिक भी है। असल में पश्चिम में अधिकांशतः सर्दी रहती है, इसलिए उन्होंने अपनी कालरचना सूर्य को केन्द्र मानकर की। दूसरी ओर अरब के रेगिस्तान प्रायः तपते ही रहते हैं। इसलिए उनके जीवन में चन्द्रमा की शीतलता का अधिक महत्व है। यही उनके कैलेंडर के साथ भी हुआ। इस कारण ये दोनों कैलेंडर अधूरे रह गये। पहले तो वे साल में 10 महीने ही मानते थे। फिर पश्चिम ने भूल सुधार कर इनकी संख्या 12 कर ली; पर मुस्लिम कैलेंडर आज भी वहीं है। इसीलिए कभी ईद सर्दी में आती है, तो कभी गर्मी या बरसात में। एक अजब बात और; उनका दिन रात के अंधेरे में बारह बजे प्रारम्भ होता है। शायद ऐसे लोगों के लिए ही शास्त्रों में निशाचर शब्द आया है। निशाचरी अपसंस्कृति के प्रभाव से ही सब ओर चरित्रहीनता और अपराध बढ़ रहे हैं। जब वे 10 महीने का वर्ष मानते थे, तो सितम्बर (सप्त अम्बर: सातवां महीना), अक्तूबर (अष्ट अम्बर: आठवां महीना), नवम्बर (नवम अम्बर: नवां महीना) और दिसम्बर (दशम अम्बर: दसवां महीना) यह गणना सही थी। भूल पता लगने पर उन्होंने प्रारम्भ में जनवरी और फरवरी जोड़ दिये; पर सितम्बर से दिसम्बर वाले महीनों के नाम नहीं बदले। अब जरा उनके साल को भी देखिये। किसी महीने में 28 दिन हैं, तो किसी में 31। कैलेंडर बनाते समय संत आगस्ट के नाम पर एक महीना बनाकर उसमें 31 दिन कर दिये; पर यह एक दिन कहां से लायें ? किस्मत की मारी फरवरी उनके सामने पड़ गयी। बस उसके 30 में से ही एक दिन काट लिया गया। अब तत्कालीन शासक जूलियस सीजर ने कहा कि एक महीना उनके नाम पर भी होना चाहिए। इतना ही नहीं, वह अगस्त से पहले और 31 दिन का ही हो। इसलिए उनके नाम पर जुलाई बना दिया गया; पर फिर एक दिन वाली समस्या आ गयी। गरीब फरवरी की गर्दन पर फिर छुरी चलाकर एक दिन काटा गया। वह बेचारी आज भी अपने 28 दिनों के साथ जुलाई और अगस्त को कोस रही है। यह कार्य 532 ई0 में जूलियस सीजर के राज्य में हुआ था। अतः यह रोमन या जुलियन कैलेंडर कहलाया। इसमें चार साल में एक बार 366 दिन वाले लीप वर्ष की व्यवस्था भी की गयी; पर यह गणना भी पूरी तरह ठीक नहीं थी। इसमें एक साल को 365.25 दिन के बराबर माना गया, जबकि यह सायन वर्ष (365.2422 दिन) से 11 मिनट, 13.9 सेकेंड अधिक था। फलतः सन 1582 तक इस कैलेंडर में 10 अतिरिक्त दिन जमा हो गये। अतः पोप ग्रेगोरी ने एक धर्मादेश जारी कर 4 अक्तूबर के बाद सीधे 15 तारीख घोषित कर दी। लोग 4 अक्तूबर की रात को सोये थे; पर वे उठे तो उस दिन 15 अक्तूबर था। एक साथ दस दिन की यह नींद अजब थी। यदि कुंभकर्ण को पता लगता, तो वह अपने इन लाखों नये अवतारों से मिलने जरूर आता; पर वहां तो लोग सड़कों पर आकर शोर मचाने लगे। जिनके जन्मदिन या विवाह की वर्षगांठ इन दिनों में पड़ती थी, वे चिल्लाकर अपने दिन वापस मांगने लगे। कुछ लोग भयभीत हो गये कि कहीं उनकी आयु एक साल कम न मान ली जाये; पर कुछ दिन के शोर के बाद सब शांत हो गये। इस व्यवस्था से बना कैलेंडर ‘ग्रेगोरी कैलेंडर’ कहलाया। सर्वप्रथम इसे कैथोलिकों ने और 1700 ई0 में प्रोटेस्टेंट ईसाइयों ने अपनाया। 1873 में जापान और 1911 में यह चीन में भी प्रचलित हो गया। भारत में अंग्रेजों ने इसे जबरन चलवाया।

रविवार, 9 मार्च 2014

साल भर के महत्वपूर्ण दिवस





जनवरी महीनेँ के महत्वपूर्ण दिवस

1 जनवरी = सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस, नया साल दिवस, विश्व शांति दिवस, विश्व परिवार दिवस

1 - 7 जनवरी = सड़क सुरक्षा सप्ताह

5 जनवरी = लुई ब्रेल दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस

6 जनवरी = World Day - War Orphans

8 जनवरी = अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस

9 जनवरी = प्रवासी ( अनिवासी ) भारतीय दिवस

10 जनवरी = विश्‍व हंसी दिवस, विश्व हिन्दी दिवस

11 जनवरी = लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि, APSRTC स्थापना दिवस

12 जनवरी = राष्‍ट्रीय युवा दिवस ( भारत ) ( स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस / जयन्‍ती )

15 जनवरी = थल सेना दिवस ( भारत )

21 जनवरी = मणिपुर दिवस, मेघालय दिवस, त्रिपुरा दिवस

23 जनवरी = नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, देश प्रेम दिवस

24 जनवरी = राष्ट्रीय बालिका दिवस ( भारत )

25 जनवरी = भारत पर्यटन दिवस, हिमाचल प्रदेश दिवस

26 जनवरी = गणतंत्र दिवस ( भारत ), अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क ( कस्‍टम ) दिवस, जम्मू
और कश्मीर दिवस, युगांडा का स्वतंत्रता दिवस, आस्ट्रेलिया का स्थापना दिवस

27 जनवरी = अंतर्राष्ट्रीय विध्वंस स्मरण दिवस ( संयुक्त राष्ट्र )

28 जनवरी = लाला लाजपत राय के जन्म की सालगिरह, Data संरक्षण दिवस

30 जनवरी = शहीद दिवस ( महात्मा गांधी का शहीद दिवस ), शोक दिवस ( भारत ), सर्वोदय दिवस जनवरी का आखरी रविवार = विश्‍व कुष्ठ रोग निवारण ( उन्‍मूलन ) दिवस ( भारत )

फ़रवरी महीनेँ के महत्वपूर्ण दिवस

2 फ़रवरी = श्रीलंका का राष्ट्रीय दिवस, दुनिया आर्द्रभूमियों दिवस

4 फ़रवरी = विश्व कैंसर दिवस, International Tacky Email Formatting Day

5 फ़रवरी = कश्मीर दिवस ( पाकिस्तान द्वारा आयोजित )

6 फ़रवरी = International Day against Female Genital Mutilation

7 फ़रवरी = गुलाब दिवस

11 फ़रवरी = World Day of the Sick

12 फ़रवरी = डार्विन दिवस

13 फ़रवरी = सरोजिनी नायडू की जयंती फ़रवरी का दूसरा रविवार = विश्व विवाह दिवस

14 फ़रवरी = सेंट वैलेंटाइन दिवस

20 फ़रवरी = अरुणाचल दिवस

21 फ़रवरी = अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस

22 फ़रवरी = World Scout Day

23 फ़रवरी = विश्व शांति और समझ दिवस

24 फ़रवरी = केन्‍द्रीय उत्पाद शुल्‍क दिवस ( भारत )

28 फ़रवरी = राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ( भारत )

मार्च महीनेँ के महत्वपूर्ण दिवस

1 - 7 मार्च = यूनिवर्सल मनुष्य सप्ताह

3 मार्च = राष्ट्रीय रक्षा दिवस

4 मार्च = राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ( औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा ), World Day of the Fight Against Sexual Exploitation

4 - 11 मार्च = अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह

7 मार्च = विश्व सतत ऊर्जा दिवस

8 मार्च = अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विश्व सैन्य दिवस, अंतरराष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस

9 मार्च = विश्व गुर्दा दिवस

12 मार्च = विश्व ग्लूकोमा दिवस, मॉरिशस दिवस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा फोर्स ( CISF ) का स्थापना दिवस

13 मार्च = World Rotaract Day

14 मार्च = पाई दिवस मार्च का दूसरा सोमवार = राष्ट्रमंडल दिवस मार्च का दूसरा बुधवार = धूम्रपान निषेध दिवस

15 मार्च = विश्‍व अक्षमता दिवस, विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस

16 मार्च = राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस

17 मार्च = St. Patricks Day

18 मार्च = आयुध निर्माण दिवस ( भारत ) मार्च का तीसरा रविवार = विश्व विकलांग दिवस

20 मार्च = फ़ांसीसी भाषा दिवस, विश्व गौरैया दिवस, बच्चों और युवा लोगों के लिए रंगमंच के विश्व
दिवस , International Day of the Francophonie

21 मार्च = रंगभेद उन्मूलन हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस, विश्‍व वानिकी दिवस, विश्व कविता दिवस, विश्व नींद दिवस

21 - 28 मार्च = लोग का नस्लवाद और नस्लीय भेदभाव के खिलाफ एकजुटता के साथ संघर्ष का सप्ताह

22 मार्च = विश्‍व जल दिवस

23 मार्च = विश्व मौसम विज्ञान दिवस, भगत सिंह सुखदेव, राजगुरु का शहीदी दिवस, राम मनोहर लोहिया जन्म ( वर्षगांठ ) दिन, Easter Day

24 मार्च = विश्‍व टीबी ( क्षय रोग ) दिवस, ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस, उपलब्धियो के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

25 मार्च = गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस, International Day of Remembrance - Victims of Slavery and Transatlantic Slave Trade

26 मार्च = बांग्लादेश मुक्ति दिवस ( राष्ट्रीय दिवस )

27 मार्च = विश्व रंगमंच / नाटक ( स्टेज कलाकार ) दिवस

31 मार्च = वित्तीय वर्ष समाप्त

अप्रैल महीनेँ के महत्वपूर्ण दिवस

1 अप्रैल = उड़ीसा दिवस, अन्तर्राष्ट्रीय मूर्ख दिवस ( अप्रैल फूल दिवस )

2 अप्रैल = विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिन

4 अप्रैल = International Day for Mine Awareness and Assistance in Mine Action

5 अप्रैल = राष्ट्रीय समुद्री दिवस, राष्‍ट्रीय नौसेना दिवस ( भारत ), अंतरराष्ट्रीय जागरूकता दिवस

7 अप्रैल = विश्व स्वास्थ्य दिवस, विशेष संरक्षण समूह ( SPG ) स्थापना दिवस, रवांडा में नरसंहार पर प्रतिबिंब का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

8 अप्रैल = विश्व परंपरा दिवस

10 अप्रैल = दुनिया होम्योपैथी दिवस ( शमूएल हनिमेन का जन्म दिन )

12 अप्रैल = World Aviation & Cosmonautic Day

13 अप्रैल = जलियावाला बाग नरसंहार दिवस ( 1919 )

14 अप्रैल = अग्नि शमन दिवस, बी आर अम्बेडकर स्मरण दिवस ( अम्बेडकर जयन्ती ), दुनिया Aeronautics और ब्रह्मांड विज्ञान दिवस

17 अप्रैल = विश्‍व हीमोफिलिया दिवस

18 अप्रैल = विश्व दाय दिवस, विश्‍व विरासत दिवस

20 अप्रैल = चीनी भाषा दिवस

21 अप्रैल = सचिव दिवस, भारतीय सिविल सेवा दिवस, विश्व रचनात्मकता और नवीनता दिवस

22 अप्रैल = विश्व पृथ्वी दिवस

23 अप्रैल = विश्व पुस्तक दिवस, विश्‍व कॉपीराइट दिवस, अंग्रेजी भाषा दिवस, Easter Day

24 अप्रैल = विश्व लैब पशु दिवस, पंचायत दिवस,

25 अप्रैल = विश्व मलेरिया दिवस, राष्ट्रीय प्रशासनिक पेशेवर दिवस

26 अप्रैल = विश्व बौद्धिक संपदा दिवस

28 अप्रैल = अंतर्राष्ट्रीय कार्यकर्ता स्मृति दिवस, अंतर्राष्ट्रीय शोक दिवस

29 अप्रैल = विश्व नृत्य दिवस अप्रैल का आखिरी शनिवार = विश्व पशु चिकित्सा दिवस

मई महीनेँ के महत्वपूर्ण दिवस

1 मई = विश्व मजदूर ( श्रमिक, श्रम, मई, श्रमजीवी एकजुटता ) दिवस, महाराष्ट्र राज्य का दर्जा दिवस, गुजरात का दर्जा दिवस

3 मई = विश्व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय रवि दिवस

4 मई = विश्व अस्थमा ( दमा ) दिवस, कोयला खनिक दिवस, International Firefighter's Day

5 मई = विश्व एथलेटिक्स दिवस

6 मई = वकील दिवस

7 मई = राष्ट्रीय खेल संस्थान संस्थापक दिवस मई का पहला रविवार = विश्व हास्य दिवस

8 मई = विश्व रेडक्रास दिवस ( संस्थापक जीन हेनरी दुनांत जन्म दिवस ), विश्व प्रवासी पक्षियों का दिवस, World Red Crescent Day, Remembrance and Reconciliation for Lost Lives Second World War, V – E Day

9 मई = विश्व थैलेसिमिया दिवस

11 मई = राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस ( भारत ), राष्ट्रीय पुनरुत्थान दिवस

12 मई = अंतरराष्‍ट्रीय नर्स ( नर्सेज / नर्सिंग ) दिवस

13 मई = राष्ट्रीय एकता दिवस, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय दिवस

14 मई = Bone and Joint Day मई का दूसरा रविवार = विश्व मातृ दिवस ( माँ दिवस )

15 मई = अंतरराष्‍ट्रीय परिवार दिवस

16 मई = सिक्किम दिवस

17 मई = विश्व दूरसंचार दिवस, विश्व उच्च रक्तचाप दिवस

18 मई = अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

19 मई = विश्व हेपेटाइटिस दिवस

20 मई = World Metrology Day

21 मई = आतंकवाद विरोधी दिवस, World Day for Cultural Diversity for Dialogue and Development

22 मई = अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस, World Turtle Day

24 मई = राष्ट्रमंडल दिवस

25 - 31 मई = Week of Solidarity with the Peoples of Non-Self- Governing Territories

27 मई = जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि

28 मई = राजभाषा दिवस, तेलुगू पीपल्स सेल्फ सम्मान दिवस, Anti- Narcotics Day

29 मई = संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की अंतर्राष्ट्रीय दिवस

30 मई = गोवा राज्य का दर्जा दिवस

31 मई = विश्व तम्बाकू विरोधी दिवस

जून महीनेँ के महत्वपूर्ण दिवस

1 जून = अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस, वास्तुकला दिवस

3 जून = World Naturist Day

4 जून = अंतर्राष्ट्रीय आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चो का दिवस

5 जून = विश्व पर्यावरण दिवस

6 जून = रूसी भाषा दिवस, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ स्थापना दिवस जून का पहला रविवार = कैंसर से बचने
का दिवस

8 जून = विश्व महासागर दिवस, विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस

12 जून = अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस

14 जून = विश्व रक्तदान दिवस

16 जून = अंतरराष्ट्रीय एकता दिवस

17 जून = World Combat Day to Desertification and Drought

18 जून = अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस

20 जून = विश्व शरणार्थी दिवस

21 जून = गले लगाना दिवस, विश्व संगीत दिवस जून का तीसरा रविवार = विश्व पिता दिवस

23 जून = अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ का स्थापना दिवस, रथ यात्रा, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

26 जून = अन्तर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध ( नशा मुक्ति ) दिवस, अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस

गुरुवार, दिसंबर 30, 2010

जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिवस

1 जुलाई = डॉक्टर्स दिवस ( डा. बिधान चन्द्र रॉय के जन्मदिन ), अंतरराष्‍ट्रीय चुटकुला दिवस, वास्तुकला दिवस, भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस

1 - 7 जुलाई = वन महोत्सव सप्ताह

2 जुलाई = अंतर्राष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस

4 जुलाई = अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस ( Free 4th of July ), अंतर्राष्ट्रीय सहयोग दिवस

6 जुलाई = World Zoonoses Day जुलाई का पहला शनिवार = अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस

11 जुलाई = विश्व जनसंख्या ( आबादी ) दिवस

18 जुलाई = नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस

20 जुलाई = मनुष्य चंद्रमा पर चला जुलाई का तीसरा रविवार = राष्‍ट्रीय आईसक्रीम दिवस

26 जुलाई = विजय दिवस ( कारगिल / स्मृति दिवस )

27 जुलाई = केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ ) स्थापना

28 जुलाई = विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

अगस्त माह के महत्वपूर्ण दिवस

1 अगस्त = विश्व स्तनपान दिवस

1 - 7 अगस्‍त = विश्व स्तनपान सप्ताह

3 अगस्त = मुक्ति दिवस

6 अगस्त = हिरोशिमा दिवस, विश्व शांति दिवस, परमाणु विरोधी दिवस अगस्त का प्रथम रविवार = अंतरराष्ट्रीय मैत्री ( मित्रता ) दिवस

8 अगस्त = विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस

9 अगस्त = नगासाकी दिवस, भारत छोड़ो आंदोलन दिवस ( भारत ), विश्व आदिवासी ( दुनिया की स्वदेशी लोगों ) दिवस, दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं की एकजुट कर संघर्ष का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, भारतीय क्रांति दिवस ( क्रांति दिवस अगस्त )

10 अगस्त = डेंगू निरोधक ( रोकथाम ) दिवस

12 अगस्त = अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस, पुस्तकाध्यक्ष दिवस

13 अगस्त = बायं हाथ के बल्लेबाज दिवस

14 अगस्त = पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त = स्वतंत्रता दिवस ( भारत ), पश्चिम बंगाल दिवस,

18 अगस्त = International Day of the World’s Indigenous Peoples

19 अगस्त = विश्व फोटोग्राफी दिवस, विश्व मानवीय दिवस

20 अगस्त = सद् भावना दिवस ( राजीव जयन्ती ) ( भारत ), विश्व मच्छर दिवस, ऊर्जा अक्षय दिवस

23 अगस्त = International Day for the Remembrance of the Slave Trade and Its Abolition

24 अगस्त = कोलकाता का जन्म दिवस, संस्कृत दिवस

26 अगस्त = महिला समानता दिवस, नामीबिया दिवस

29 अगस्त = राष्‍ट्रीय खेल दिवस ( ध्यानचंद जन्मदिन ) ( भारत ), तेलुगू भाषा दिवस

30 अगस्त = लघु उद्योग दिवस

रविवार, दिसंबर 26, 2010

सितम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस

1 - 7 सितम्बर = पोषण सप्ताह

2 सितम्बर = नारियल दिवस

4 सितम्बर = अल्पसंख्यक कल्याण दिवस

5 सितम्बर = शिक्षक दिवस ( एस. राधाकृष्णन जन्म दिवस ) ( भारत ), संस्‍कृत दिवस ( भारत )

7 सितम्बर = माफी दिवस

8 सितम्बर = विश्व साक्षरता दिवस ( यूनेस्को )

9 सितम्बर = हिमालय दिवस

10 सितम्बर = हरियाणा राज्य का दर्जा दिवस, पंजाब राज्य का दर्जा दिवस, World Anti-Suicide Day

11 सितम्बर = विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस

13 सितम्बर = विश्व फूल दिवस

14 सितम्बर = हिन्दी दिवस ( भारत ), अन्तर्राष्टीय मिश्रसंस्कृति दिवस, विश्व भाईचारे और माफी दिवस

15 सितम्बर = अन्तर्राष्टीय लोकतंत्रता दिवस, अभियंता ( इंजीनियर्स ) दिवस

16 सितम्बर = विश्‍व ओजोन परत संरक्षण दिवस

19 सितम्बर = International Talk Like a Pirate Day

20 सितम्बर = रेलवे पुलिस बल ( आरपीएफ ) स्थापना दिवस

21 सितम्बर = अंतरराष्ट्रीय अल्जाइमर दिवस, जैव क्षेत्र दिवस, अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस ( यूएन ), Biosphere Day

22 सितम्बर = विश्व हाथी सुरक्षा दिवस, विश्व गुलाब दिवस ( कैंसर रोगियों के कल्याण ), अंतरराष्ट्रीय कारमुक्त दिवस

22 - 26 सितम्बर = बालिका सप्ताह

24 सितम्बर = बालिका दिवस, विश्व सफाई दिवस

25 सितम्बर = सामाजिक न्याय दिवस, International Grab Hand Day

26 सितम्बर = विश्व मूक बधिर दिवस, विश्व ह्रदय दिवस, CSIR स्थापना दिवस, European Day of Languages, विश्व गर्भनिरोध दिवस

27 सितम्बर = विश्व पर्यटन दिवस

28 सितम्बर = विश्व रेबीज़ दिवस, Gunners Day, Right to Know Day सितम्बर का अंतिम हफ्ता = विश्व समुद्री दिवस

अक्टूबर माह के महत्वपूर्ण दिवस

1 अक्टूबर = अन्तर्राष्टीय वृद्ध ( वृद्ध सम्मान / वृद्धजन / वरिष्ठ नागरिक ) दिवस ( यूएन ), राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस, विश्व शाकाहारी दिवस

1 - 7 अक्‍टूबर = विश्व वन्यजीव सप्ताह

2 अक्टूबर = महात्मा गांधी जन्म दिवस ( गांधी जयन्‍ती ), लालबहादुर शास्त्री जन्म दिवस ( भारत ),
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस, मानवाधिकार संरक्षण दिवस, कैदी दिवस, World Ostony Day

2 - 8 अक्‍टूबर = World Wide Life Week

3 अक्टूबर = विश्व प्रकृति दिवस

4 अक्टूबर = विश्व पशु कल्‍याण ( जीव - जन्तु क्रूरता निवारण ) दिवस

4 - 10 अक्टूबर = अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह, World Space Week

5 अक्टूबर = विश्व शिक्षक दिवस

6 अक्टूबर = विश्व वन्यजीव दिवस अक्टूबर का पहला सोमवार = विश्‍व आवास ( पर्यावास ) दिवस

8 अक्टूबर = भारतीय वायु सेना दिवस ( भारत ), Rapid Action Force स्थापना दिवस, विश्व मानवतावादी कार्य दिवस

9 अक्टूबर = विश्व डाक दिवस

9 - 14 अक्टूबर = राष्ट्रीय डाक सप्ताह

10 अक्टूबर = राष्‍ट्रीय डाक दिवस ( भारत ), विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

11 अक्टूबर = लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जन्मदिन

12 अक्टूबर = स्पेनी भाषा दिवस, विश्व गठिया दिवस

14 अक्टूबर = विश्व मानक दिवस
अक्टूबर का दूसरा बुधवार = विश्व प्राकृतिक आपदा नियंत्रण ( न्यूनीकरण के लिए ) दिवस ( संयुक्त राष्ट्र ) अक्टूबर का दूसरा गुरुवार = विश्‍व दृष्टि दिवस अक्टूबर का दूसरा शुक्रवार, विश्व अंडा दिवस
अक्टूबर का दूसरा शनिवार = World Hospice and Palliative Care Day

15 अक्टूबर = World White Cane Day ( अंधा मार्गदर्शक ), अन्तर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस, ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

16 अक्टूबर = अन्‍तर्राष्‍ट्रीय खाद्य दिवस, World Anaesthesiologists Day, विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस

17 अक्टूबर = अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस, World Trauma Day

20 अक्टूबर = राष्ट्रीय एकता दिवस ( चीन उस दिन भारत पर हमला किया ), विश्व ओस्टियोपोरोसिस दिवस

21 अक्टूबर = विश्व आयोडीन अल्पता विकार दिवस, पुलिस स्मृति दिवस
अक्टूबर के अंतिम दूसरे रविवार = विश्व मिशन दिवस ( मिशन संडे )

24 अक्टूबर = संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ दिवस, विश्व विकास सूचना दिवस, विश्व पोलियो दिवस

24 - 30 अक्टूबर = निरस्त्रीकरण सप्ताह, यातायात नियंत्रण सप्‍ताह

27 अक्टूबर = Infantry Day

30 अक्टूबर = राष्ट्रीय बचत ( मितव्‍ययता ) दिवस

31 अक्टूबर = राष्ट्रीय ( कौमी ) एकता दिवस ( इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि ) ( भारत ), Halloween Day

नवम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस

1 नवम्बर = आंध्र प्रदेश संरचना दिवस, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब राज्य गठन दिवस, विश्व शाकाहारी दिवस ( World Vegan Day )

2 नवम्बर = विश्व निमोनिया दिवस, विश्व भोजपुरी दिवस

5 नवम्बर = विश्व बातचीत दिवस

5 - 11 नवम्बर = विश्व विज्ञान और शांति सप्ताह

6 नवम्बर = International Day for Preventing the Exploitation of the Environment in War and Armed Conflict

7 नवम्बर = शिशु संरक्षण दिवस

8 नवम्बर = विश्व रेडियोग्राफ़र दिवस, विश्व गुणवत्ता दिवस

9 नवम्बर = विश्व न्यायिक ( विधिक ) सेवा दिवस, प्रवासिय भारतीय दिवस, उत्तरांचल राज्य गठन दिवस, विश्व सर्विस दिवस, विश्व स्वतंत्रता दिवस

10 नवम्बर = परिवहन दिवस, वन शहीद दिवस

11 नवम्बर = युद्धविराम दिवस, राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस ( भारत ) ( मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जन्‍म दिवस )

12 नवम्बर = राष्ट्रीय प्रसारण दिवस

14 नवम्बर = यूनिवर्सल ( सार्वभौमिक ) बाल दिवस ( जवाहरलाल नेहरू के जन्म की सालगिरह ) ( भारत ) , विश्व मधुमेह ( डायबिटीज़ ) दिवस नवम्बर का द्वितीय गुरूवार = विश्व गुणवत्ता दिवस

14 - 20 नवम्बर = सहकारी सप्ताह, National Book Week, राष्ट्रीय भूमि संसाधन संरक्षण सप्ताह, राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह

15 नवम्बर = झारखंड राज्य गठन दिवस, धन्यवाद दिवस

15 - 21 नवम्बर = नवजात सप्ताह

16 नवम्बर = अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता ( धीरज ) दिवस, राष्ट्रीय प्रेस दिवस

16 - 22 नवम्बर = फार्मेसी सप्ताह

17 नवम्बर = राष्ट्रीय मिर्गी दिवस, गुरु नानक देव के जन्म वर्षगांठ, राष्ट्रीय बहरा दिवस, विश्व छात्र दिवस, राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस

18 नवम्बर = प्रादेशिक सेना दिवस, विश्व प्रौढ़ दिवस

19 नवम्बर = विश्व नागरिक दिवस, विश्व शौचालय दिवस, अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस

19 - 25 नवम्बर = विश्व विरासत सप्ताह, कौमी एकता सप्‍ताह

20 नवम्बर = अफ्रीका औद्योगीकरण दिवस, यूनिवर्सल बाल दिवस

21 नवम्बर = विश्व मत्स्य दिवस, विश्व नमस्ते दिवस, विश्व टेलीविजन दिवस
नवम्बर का तीसरा रविवार = World Day of Remembrance for Road Traffic Victims

23 नवम्बर = World mother-in-law’s day

25 नवम्बर = अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा निवारण दिवस, मांसाहारी निवारण दिवस, International Meatless Day

26 नवम्बर = राष्ट्रीय विधि दिवस, विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस

29 नवम्बर = फिलीस्‍तीन के लोगों के साथ अंतरराष्‍ट्री एकजुटता दिवस

दिसम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस

1 दिसम्बर = विश्व एड्स दिवस, सीमा सुरक्षा ( बीएसएफ ) बल स्थापना दिवस, नागालैंड दिवस

2 दिसम्बर = गुलामी के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( संयुक्त राष्ट्र संघ ), भोपाल त्रासदी दिवस, विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस, विश्व प्रदूषण निवारण दिवस

3 दिसम्बर = अन्तर्राष्टीय विकलांग ( अक्षमता / नि:शक्तता ) दिवस, विश्व संरक्षण दिवस

4 दिसम्बर = भारतीय नौसेना दिवस ( भारत ), रासायनिक आपदा निवारण दिवस

5 दिसम्बर = अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवा ( स्वयंसेवक ) दिवस

6 दिसम्बर = सशस्त्र सेना ( बल ) दिवस, नागरिक सुरक्षा दिवस

7 दिसम्बर = भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन ( नागरिक उड्डयन ) दिवस

8 दिसम्बर = होम गार्ड स्थापना दिवस, पनडुब्बी स्थापना दिवस, अंतर्राष्ट्रीय शोक दिवस

8 - 15 दिसम्बर = अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह

9 दिसम्बर = भ्रष्टाचार निवारण दिवस, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, बालिका दिवस (भारत)

10 दिसम्बर = विश्व मानवाधिकार दिवस, विश्व प्रसारण बाल दिवस

11 दिसम्बर = यूनिसेफ दिवस, विश्व बाल कोष दिवस, अंतर्राष्ट्रीय माउंटेन दिवस

12 दिसम्बर = असम राइफल्स के स्थापना दिवस

14 दिसम्बर = राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

16 दिसम्बर = विजय दिवस, विश्व बाघ दिवस

17 दिसम्बर = पेंशनभोगी दिवस

18 दिसम्बर = अल्‍पसंख्‍यक अधिकार दिवस ( भारत ), अरबी भाषा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासिय दिवस

19 दिसम्बर = गोवा मुक्ति दिवस, United National Day for South-South Cooperation

20 दिसम्बर = अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस

22 दिसम्बर = गणित दिवस

23 दिसम्बर = किसान दिवस ( चरण सिँह जन्मदिन ) ( भारत )

24 दिसम्बर = राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

25 दिसम्बर = क्रिसमस - डे

26 दिसम्बर = मुक्केबाजी दिवस

29 दिसम्बर = वर्ष के अंतिम दिन