Dr.Mamta Sharan / kriti sharan

गुरुवार, 23 मार्च 2017

बटुकेश्वर दत्त



प्रस्तुति-  मनीषा यादव 
 
महान क्रान्तिकारी बटुकेश्वर दत्त
बटुकेश्वर दत्त (नवंबर १९०८ - १९ जुलाई १९६५) भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी थे। बटुकेश्वर दत्त को देश ने सबसे पहले 8 अप्रैल 1929 को जाना, जब वे भगत सिंह के साथ केंद्रीय विधान सभा में बम विस्फोट के बाद गिरफ्तार किए गए। उन्होनें आगरा में स्वतंत्रता आंदोलन को संगठित करने में उल्लेखनीय कार्य किया था।

जीवनी

बटुकेश्वर दत्त का जन्म 18 नवम्बर 1910 को बंगाली कायस्थ परिवार में ग्राम-औरी, जिला - नानी बेदवान (बंगाल) में हुआ था। इनका बचपन अपने जन्म स्थान के अतिरिक्त बंगाल प्रांत के वर्धमान जिला अंतर्गत खण्डा और मौसु में बीता। इनकी स्नातक स्तरीय शिक्षा पी.पी.एन. कॉलेज कानपुर में सम्पन्न हुई। 1924 में कानपुर में इनकी भगत सिंह से भेंट हुई। इसके बाद इन्होंने हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के लिए कानपुर में कार्य करना प्रारंभ किया। इसी क्रम में बम बनाना भी सीखा।
8 अप्रैल 1929 को दिल्ली स्थित केंद्रीय विधानसभा (वर्तमान में संसद भवन) में भगत सिंह के साथ बम विस्फोट कर ब्रिटिश राज्य की तानाशाही का विरोध किया। बम विस्फोट बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सिर्फ पर्चों के माध्यम से अपनी बात को प्रचारित करने के लिए किया गया था। उस दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को दबाने के लिए ब्रिटिश सरकार की ओर से पब्लिक सेफ्टी बिल और ट्रेड डिस्प्यूट बिल लाया गया था, जो इन लोगों के विरोध के कारण एक वोट से पारित नहीं हो पाया।
इस घटना के बाद बटुकेश्वर दत्त और भगत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। 12 जून 1929 को इन दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सजा सुनाने के बाद इन लोगों को लाहौर फोर्ट जेल में डाल दिया गया। यहां पर भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त पर लाहौर षड़यंत्र केस चलाया गया। उल्लेखनीय है कि साइमन कमीशन के विरोध-प्रदर्शन करते हुए लाहौर में लाला लाजपत राय को अंग्रेजों के इशारे पर अंग्रेजी राज के सिपाहियों द्वारा इतना पीटा गया कि उनकी मृत्यु हो गई। इस मृत्यु का बदला अंग्रेजी राज के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी को मारकर चुकाने का निर्णय क्रांतिकारियों द्वारा लिया गया था। इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप लाहौर षड़यंत्र केस चला, जिसमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा दी गई थी। बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास काटने के लिए काला पानी जेल भेज दिया गया। जेल में ही उन्होंने 1933 और 1937 में ऐतिहासिक भूख हड़ताल की। सेल्यूलर जेल से 1937 में बांकीपुर केन्द्रीय कारागार, पटना में लाए गए और 1938 में रिहा कर दिए गए। काला पानी से गंभीर बीमारी लेकर लौटे दत्त फिर गिरफ्तार कर लिए गए और चार वर्षों के बाद 1945 में रिहा किए गए।
आजादी के बाद नवम्बर, 1947 में अंजली दत्त से शादी करने के बाद वे पटना में रहने लगे। बटुकेश्वर दत्त को अपना सदस्य बनाने का गौरव बिहार विधान परिषद ने 1963 में प्राप्त किया। श्री दत्त की मृत्यु 20 जुलाई 1965 को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में हुई। मृत्यु के बाद इनका दाह संस्कार इनके अन्य क्रांतिकारी साथियों- भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की समाधि स्थल पंजाब के हुसैनी वाला में किया गया। इनकी एक पुत्री भारती बागची पटना में रहती हैं। बटुकेश्वर दत्त के विधान परिषद में सहयोगी रहे इन्द्र कुमार कहते हैं कि 'स्व. दत्त राजनैतिक महत्वाकांक्षा से दूर शांतचित एवं देश की खुशहाली के लिए हमेशा चिन्तित रहने वाले क्रांतिकारी थे।' मातृभूमि के लिए इस तरह का जज्बा रखने वाले नौजवानों का इतिहास भारतवर्ष के अलावा किसी अन्य देश के इतिहास में उपलब्ध नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ

  • देशभक्त बटुकेश्वर दत्त : जिन्हें आजादी के बाद मिली गुमनाम जिंदगी
श्रेणियाँ:
  • भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम
  • क्रान्तिकारी
  • 1910 में जन्मे लोग
  • १९६५ में निधन

दिक्चालन सूची

  • लॉग इन नहीं किया है
  • वार्ता
  • योगदान
  • अंक परिवर्तन
  • खाता बनाएँ
  • लॉग इन
  • लेख
  • संवाद
  • पढ़ें
  • सम्पादन
  • इतिहास देखें

प्रस्तुतकर्ता ASBAbalnews.blogsport.com पर 6:31 am कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें

रविवार, 23 अक्टूबर 2016

समाजवादी मुलायम का (असामाजिक) परिवार






 अनामी शरण बबल 

नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव उर्फ नेताजी के घर परिवार और पार्टी में कुछ भी सही नहीं हो रहा है। राजनीति के सबसे बड़े परिवार के लिए विख्यात नेताजी के लिए यही बड़ा परिवार सिरदर्द बन गया है। इनके खानदान और आस पास के 43 संबंधियों को कहीं न कहीं राजनीतिक रसूख हासिल है। सामने यूपी विधानसभा चुनाव की रणवेरी अभी बजी नहीं कि अपनी हैसियत के हिसाब से टिकट पाने के लिए सारे रिश्तेदार ही नेताजी के गले के फांस बन गए है। ज्यादातर लोग तो टिकट पाकर दारूलशफा लखनऊ के सपने देखने लगे हैं। यहां तक तो घर परिवार की बात संभल जाती, मगर इस बार सांसत में यूपी के सीएम अखिलेश यादव है। दोनों सगे भाई इस बार सीएम बनने के लिए बेताब है और वे किसी भी कीमत पर अपने भतीजे के अंदर रहने को राजी नहीं । अपनी गद्दा पर आए संकट को देखते हुए सीएम साहब भड़क गए और पर्दे के पीछे अपने पिताश्री के ही खिलाफ हो उठे है। इस मौके का लाभ और संवेदना बटोरने के लिए सीएम साहब पहली बार अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई को लपेट कर अपने परिवार को ही निशाने पर ले डाला।  पिछले तीन माह से जारी इस परिवार युद्ध से साफ हो गया है कि अब सपा यानी नेताजी विधानसभा चुनाव से अपनी पार्टी समेत खुद को लगभग बाहर सा मान लिया है। लगता है कि पारिवारिक प्रेम और सौहार्द् को देखते हुए नेताजी ने जानबूझ कर खामोशी ओढ ली है, ताकि पारिवारिक कलह से सपा को हासिल नाकामी पर संतोष कर ले।
2

कहीं यह बीजेपी के संग कोई डील तो नहीं


नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का विवादास्पद अधिकारी यादव सिंह फिलहाल सीबीआईके पंजे में है। खरबों रूपए की हेराफेरी और धांधली में नेताजी और बहिन जी पूरी तरहदलदल में है। यादव सिंह का इतना आतंक है कि भय दिखाते ही बिहार चुनाव में गठित गठबंधन के मुखिया नेताजी एकाएक गठबंधन से बाहर हो गए। लगता है कि एक तरफ ब्लैकमेल झेल रहे नेताजी के सामने ही परिवार में महाभारत आरंभ हो गया है । जिसको थामने की बजाय नेताजी लंबा लटका रहे है,. और नेताजी की लंबी खामोशी से तो यही लग रहा है कि चुनाव शुरू होने से पहले ही परिवार की लाज रखने के लिए कही यह पूर्व निर्धारित ड्रामा तो नहीं है ?


कहीं महाभारत का यह फेमिली ड्रामा तो नहीं ?


समाजवादी पार्टी में मचे तूफान से सपा समर्थकों का हाल हलकान है । चुनावी सर्वेक्षणों में नेताजी पिछड़ रहे हैं इसके बावजूद जिस अंदाज में यह नाटक हो रहा है, उससे तो यही संदेश जाता दिख रहा है कि चुनाव से पहले सपा का यह महाभारत एक फेमिली ड्रामा भर है बस। जिसके अंत में सपा को उन सीटो पर कमल छाप अपने कमजोर उम्मीदवारों को मैदान में खड़ा करके जीतने का मौका देगी, मगर बहुमत तो कमल को ही पाना तय लग रहा है। बहिनजी भी खूब फड़फड़ा रही मगर कई मामलो से मुक्ति की डीलिंग ही ओम शांति ओम के लए ही हुआ है. हो सकता है कि बहिनजी का कमल से कोई तालमेल भी हो जे मगर इधर आप के केजरीवाल साहब भी बहिनजी से मिलकर यूपी में इंट्री खाता के लिए बेहाल है। फेमिली ड्रामा के बहाने सीएम साहब अपने पुराने ना पसंदो क भी बाहर का रास्ता दिखाने का नाटक कर रहे है ताकि लोगों को यह असली नाटक लगे।


और अमर प्रेम का क्या होगा

सचमुच इसे ही कहते हैं समय की मार । समय जब हलवान था तो समाजवादी पार्टी में हवा भी अमर सिंह के कहने पर चलती और थमती थी. इनकी तूती की अमर वाणी से सपा मुखिया को राजनीति में मुख्यधारा मिली और बॉलीवुड़ की रंगीनियों का दर्शन भी। अमरबेल की घनी होती छाया के खिलाफ जिसने आवाज बुलंद की उसको खामियाजा भुगतना पड़ा। मगर मुलायम राज में निस्तेज हो गए अमर बाबू एकाएक फिर सपाई होकर राज्यसभा में दाखिल हो गए। इस बार फिर लोग उनके खिलाफ प्रकट हो गए तो अब न अमर में पहले वाली तेजी है न मुलायम में लिहाजा परिवार विघटन के सारे आरोप इस बार अमर बाबू के खाते में है । सीएम अखिलेश तो सिरे से उनसे उखड़े है, अब देखना यही है कि अमर के बहाने यादव परिवार और पार्टी की यह महाभारत कब किस और किधर करवट लेता है। जिस पर दिल्ली की भी नजरें लगी है।



प्रस्तुतकर्ता ASBAbalnews.blogsport.com पर 5:14 am 5 टिप्‍पणियां:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें

गुरुवार, 1 सितंबर 2016

गांधी टोपी वाला स्कूल / संदीप पौराणिक






जहां बच्चों की गणवेश का हिस्सा है गांधी टोपी

 


संदीप पौराणिक


महात्मा गांधी को अपने राजनीतिक लाभ का हथियार बनाने वाले नेताओं के सिर पर से भले ही गांधी टोपी धीरे-धीरे नदारद होती जा रही हो, मगर मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के एक सरकारी स्कूल की गणवेश का हिस्सा आज भी गांधी टोपी है।

नरसिंहपुर जिले के सिंहपुर बड़ा गांव का सरकारी उच्चतर बुनियादी शाला कई मायनों में अन्य विद्यालयों से अलग है। इस बात का अहसास आपको इस विद्यालय में पहुंचते ही होने लगेगा।

यह स्कूल ऐसा है, जहां कक्षाओं के बाहर आजादी के सेनानियों की तस्वीरें बनी हुई हैं। यहां विद्यार्थी बागवानी का काम करते हुए नजर आ जाएंगे। इतना ही नहीं, इस विद्यालय में सूत कातने वाले चरखे भी मौजूद हैं, यह बात अलग है कि अब चरखे चलते नहीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पलता शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि इस संस्था की स्थापना 1844 को हुई थी। उसके बाद एक बार महात्मा गांधी का यहां आना हुआ और उन्होंने गांव के लोगों से बच्चों को बुनियादी शिक्षा देने पर जोर दिया। महात्मा गांधी की बात को यहां के लोगों ने माना और उसके बाद से बागवानी, चरखा चलाने से लेकर गणवेश में गांधी टोपी को अनिवार्य कर दिया गया।

शर्मा के अनुसार, विद्यालय में वर्तमान में कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षा में 116 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उनकी गणवेश सफेद शर्ट और नीला पेंट और गांधी टोपी है। यहां आने वाले हर विद्यार्थी को अपने सिर पर गांधी टोपी लगाने में गर्व महसूस होता है। वे अनुशासित रहकर अध्ययन करते हैं।

उन्हें सेनानियों की कहानियां सुनाई जाती हैं। ये नियमित रूप से बागवानी भी करते हैं। यहां पहले हर शनिवार को नियमित रूप से चरखा चलाने का एक चक्र (पीरियड) होता था, मगर अब ऐसा नहीं है।

प्रधानाध्यापक शर्मा मानती हैं कि इस विद्यालय में ज्यादातर बच्चे उन परिवारों के हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, क्योंकि ज्यादातर बच्चे निजी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पढ़ने जाने लगे हैं। मगर यहां के विद्यार्थियों में अनुशासन व अपने काम के प्रति समर्पण का भाव गजब का है। वे अपने को किसी से कम नहीं मानते। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनके आदर्श सेनानियों के साथ महात्मा गांधी जो हैं।

विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार शर्मा बताते हैं कि इस विद्यालय के चार शिक्षकों नरेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, शेख नियाज और देव लाल बुनकर को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। संभवत: यह प्रदेश का इकलौता विद्यालय होगा, जहां के चार शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला हो।

विद्यालय के ठीक सामने व्यापारिक प्रतिष्ठान के संचालक मनीष महाजन कहते हैं कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों के सिर पर गांधी टोपी देखकर हर कोई रोमांचित हो जाता है और बच्चों को गांधी टोपी लगाए देखना सुखद भी लगता है।

गांधी की विरासत को सहेजने वाले इस विद्यालय की क्षेत्र में अलग ही पहचान है, क्योंकि इस विद्यालय ने कई होनहार विद्यार्थी भी दिए हैं, जो प्रदेश की सरकारी नौकरी में अहम पदों पर हैं।
प्रस्तुतकर्ता ASBAbalnews.blogsport.com पर 6:04 am 1 टिप्पणी:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें

गांधी टोपी एक मगर रंग रूप और फैशन अनेक



सोई हिंदू सो मुसलमान, जिनका रहे इमान। सो ब्राह्मण जो ब्राह्म गियाला, काजी जो जाने रहमान।।

**********मिलिंद बायवार*********
भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए जन लोकपाल बिल लाने की मांग को लेकर अन्ना हजारे के आंदोल ने गांधी टोपी को फिर एक नई पहचान दी है। वास्तव में गांधी टोपी देश की स्वाधीनता की प्रतीक है। इस टोपी को पहनने से मन में देश के प्रति नई ऊर्जा का संचार होता है। अन्ना हजारे ने लोगों में देशभक्ति का जो जज्बा जगाया है वह गांधी टोपी पहनने से और बढ़ता है। देश के गौरव की प्रतीक गांधी टोपी पर ही आधारित है आज की आवरण कथा।
एक छोटी सी वस्तु कैसे किसी बड़े आंदोलन का प्रतीक बन जाती है, इसी का उदाहरण है गांधी टोपी। यह टोपी गांधीजी के अनुयायियों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण अनशन और आंदोलन करने वाले हर व्यक्ति लिए संघर्ष की पहचान बन गई है। गांधी टोपी पहनने के बाद व्यक्ति की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है,क्योंकि यह केवल टोपी नहीं बल्कि एक विचार का प्रतिनिधित्व है।
गांधी टोपी अधिकतर खादी से बनाई जाती है और आगे और पीछे से जुड़ी हुई होती है। इसका मध्य भाग फुला हुआ होता है। इस टोपी के साथ महात्मा गांधी का नाम जोड़कर इसे गांधी टोपी कहा जाने लगा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गांधीजी ने  इस टोपी का अविष्कार नहीं किया था और न ही उन्होंने यह टोपी हमेशा पहनी। हालांकि  गांधीजी ने इस टोपी की लोकप्रियता को बढ़ाने मे उल्लेखनीय योगदान जरूर दिया ।

गांधी से पहले भी थी गांधी टोपी
भारत के बारे में सदियों पहले से जानें तो पता चलता है कि इस देश में महात्मा गांधी के जन्म से पहले भी गांधी टोपी का अस्तित्व था। यह टोपी वास्तव में भारत के संस्कारों और संस्कृति की प्रतीक है। प्राचीन भारत में मर्द के सिर पर टोपी और औरत के सिर पर पल्लू अ'छे संस्करों की निशानी मानी जाती थी। इस प्रकार की टोपी देश के कई प्रांतों जैसे उत्तरप्रदेश, गुजरात, बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडू में सदियों से पहनी जाती रही है। आज भी देश के कई प्रांतों में ऐसे अनेक गांव हैं,जहां बिना इस टोपी के शायद ही कोई सिर दिखाई देता हो। मध्यमवर्ग से लेकर उच्च वर्ग के लोग बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के इसे पहनते आए हैं। इस टोपी के साथ गांधीजी का नाम जुडऩे का मुख्य कारण यह रहा है कि उन्होंने इस टोपी की लोकप्रियता को बढ़ाने मे अपना खास योगदान दिया था।

गांधी टोपी और गांधीजी
बात उस समय की है जब मोहनदास करमचंद गांधी दक्षिण अफ्रीका में वकालत करते थे। वहां अंग्रेजों के अत्याचारों से दु:खी होकर गांधीजी ने सत्याग्रह का रास्ता अपनाया। उस समय अंग्रेजों ने एक नियम बना रखा था कि हर भारतीय को अपने फिंगरप्रिंट्स यानि हाथों की निशानी देनी होगी। गांधीजी इस नियम का विरोध करने लगे और इसके विरोध में उन्होंने गिरफ्तारी दी। जेल में भी गांधीजी को भेदभाव का सामना करना पड़ा क्योंकि अंग्रेजों ने भारतीय कैदियों के लिए एक खास टोपी पहनना जरूरी कर दिया था। आगे चलकर गांधीजी ने इस टोपी को हमेशा के लिए प्रसारित और प्रचारित करना शुरू कर दिया। इसके पीछे उनका विचार यह था कि लोगों को अपने साथ हो रहे भेदभाव की याद हमेशा रहे। यही टोपी आगे चलकर गांधी टोपी के रूप में जानी गई। हालांकि गांधीजी जब भारत आए तो वे यह टोपी नहीं बल्कि पगड़ी पहने हुए थे और उसके बाद उन्होंने कभी पगड़ी या गांधी टोपी नहीं पहनी, लेकिन भारतीय नेताओं और सत्याग्रहियों ने इस टोपी को आसानी से अपना लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस टोपी को गांधीजी के नाम के साथ जोड़ा और अपने प्रचारकों और सत्याग्रहियों को इसे पहनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रकार राजनीतिक कारणों से ही सही, लेकिन इस टोपी की पहुंच ऐसे लाखों लोगों तक हो गई जो किसी भी प्रकार की टोपी नहीं पहनते थे।

रंग बदले लेकिन टोपी वही
भारतीय नेता और राजनीतिक दल इस प्रकार की टोपी के अलग अलग प्रारूप इस्तेमाल करते थे। सुभाष चन्द्र बोस खाकी रंग की तो हिन्दू महासभा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक काले रंग की टोपी पहनते थे। आज भी कांग्रेस के कुछ पुराने नेता गांधी टोपी को अपनाए हुए हैैं। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लाल रंग की टोपी और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता नीली टोपी पहनते हैं। आज अन्ना हजारे के आंदोलन ने सफेद गांधी टोपी को फिर नई पहचान दी है। लाखों आंदलनकारी लोगों ने इस टोपी को अपनाया है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस टोपी पर लिखा हुआ है मैैं अन्ना हजारे हूं। हालांकि स्वयं अन्ना हजारे परंपरागत गांधी टोपी ही पहनते हैैं। वास्तव में यह टोपी सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले तमाम लोगों और ठेठ भारत की छवि की नुमाइंदगी करती है।

टोपी का आध्यात्मिक महत्व
आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखें तो उर्जा का विकिरण सबसे अधिक सिर के बालों से होता है। इसलिए सिर पर कपड़ा रखने, टोपी पहनने, पगड़ी बांधने का क्या तात्पर्य यही है  कि उर्जा विकीर्ण न होकर वह सारे शरीर में अपना वर्तुल बना ले।

गांधीजी का बदलता पहनावा
 गांधीजी की हर बात में कुछ मर्म होता था। उनके कपड़ों का फर्क देखने से ही उनकेजीवन की क्रांति को समझा जा सकता है। जब वे बैरिस्टर थे, तब एकदम यूरोपियन पोशाक पहनते थे। बाद में उन्होंने वह पोशाक त्याग दी । अफ्रीका में उन्होंने सत्याग्रही पोशाक को अपनाया । जब वे भारत लौटे तब काठियावाड़ी पगडी़, धोती पहने हुए थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि एक पगड़ी में कई टोपियां बन सकती है, तब टोपी पहनने लगे। इसी टोपी को हम गांधी टोपी कहते हैं । फिर उन्होंने कुर्ता और टोपी का भी त्याग कर दिया और सिर्फ एक पंछिया पहनकर ही रहने लगे। यह पंछिया पहनकर ही वे लन्दन में सम्राट पंचम जार्ज से मिलने राजमहल गए।  वास्तव में महात्मा गांधी की आत्मा गरीब से गरीब लोगों से एकरूप होने के लिए छटपटाती रहती थी ।

एक मार्मिक संस्मरण
एक बार गांधीजी एक स्कूल देखने गए । हंसी-मजाक चल रहा था । एक छात्र कुछ बोला । शिक्षक ने उसकी तरफ गुस्से से देखा । गांधीजी उस छात्र के पास गए और बोले: ''तुमने मुझे बुलाया ? क्या कहना है ? बोलो, डरो मत ।
छात्र बोला-''आपने कुर्ता क्यों नहीं पहना ? मैं अपनी मां से कहूं क्या ? वह कुर्ता सी देगी ।  मेरी मां के हाथ का कुर्ता आप पहनेंगे न?
गांधीजी बोले- ''जरूर पहनूंगा, लेकिन एक शर्त है बेटा ! मैं अकेला नहीं हूं।
छात्र बोला- ''तब और कितने कुर्ते चाहिए ? मां दो सौ सिल देगी ।
गांधीजी बोले- ''बेटा, मेरे 40 करोड़ भाई-बहन हैं । 40 करोड़ लोगों के बदन पर कपड़ा आएगा, तब मेरे लिए भी कुर्ता चलेगा । तुम्हारी मां 40 करोड़ कुर्ते सी देगी ?
गांधीजी ने छात्र की पीठ थपथपाई और चले गए । वास्तव में महात्माजी का पहनावा यह बताता था कि वे राष्ट्र के साथ एकरूप हो गए थे ।

चरणों पर रख दिया साफा
एक बार एक सेठ महात्मा गांधी से मिलने गए। उन्होंने गांधीजी से कहा- आज पूरा देश आपके नाम की टोपी पहनता है, लेकिनआप टोपी क्यों नहीं पहनते ? गांधीजी गंभीर होकर बोले-आप ठीक कहते हैं, लेकिन जरा अपने सिर पर पहना साफा देखिए। इसकी कम से कम बीस टोपियां अवश्य बन जाएंगी। जरा सोचिए, बीस टोपियों का साफा आप अपने अकेले सिर पर पहनकर क्या बीस नंगे सिरों को टोपी पहनने से वंचित नहीं कर रहे ? मैं भी उन्हीं बीस लोगों में से एक हूं। गांधीजी की बात सुन सेठजी बगले झांकने लगे। तब गांधीजी ने उन्हें फिर समझाया- अपव्यय और संचय वृत्ति दूसरों को उनकेन्यूनतम अधिकारों से भी वंचित कर देती है। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपव्यय और संचय से जितना हो सके दूर रहें। सेठ ने गांधीजी की बात सुनकर अपना साफा उतार उनके चरणों पर रख दिया।
गांधी टोपी से दूर होते सत्ताधारी
आज बाजार में कई तरह की टोपियां दिखाई देती है। ये हमारे सिर और चेहरे को धूप से बचाती हैं। सिर पर टोपी लगाने को अनुशासन और विशेष समूह की पहचान से भी जोड़कर देखा जाता है। क्रिकेट टीम केहर देश की ड्रेस की तरह उनकी कैप भी अलग रंग और स्टाइल की होती है। पुलिस और सेना की कैप भी किसी विशेष रंग की होती है, जिससे दूर से ही उनकी पहचान की जा सकती है।
इतिहास के जानकारों के मुताबिक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौर में गांधी टोपी एक तरह से कांग्रेस की ठेठ पहचान से जुड़ गयी थी। लेकिन आजादी मिलने के बाद देश के नेताओं में इसका चलन लगातार कम होता चला गया।
वास्तव में टोपी बुद्धि -विवेक को संयमित करने के लिए छत्र का काम करती है, शरीर के लिए जैसे वस्त्र है ,वैसे ही शिरस्त्राण या टोपी है।  गांधी टोपी उत्तरप्रदेश के रामपुर जनपद में तैयार की जाती थी और गांधीजी इसे अपनाने को कहते थे ,रामपुर जनपद का पुराना नाम मुस्तफाबाद था। धार्मिक आस्था में टोपी धारण करना पुरानी रीति रही है, लेकिन राजनीति में टोपी का आना बड़ी बात थी। इतिहास गवाह है कि गांधी टोपी कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों के पहनावे का हिस्सा रही है। गांधी टोपी अस्सी के दशक  के आरंभ तक नेताओं के सिर की शान हुआ करती थी। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू हों या मोरारजी देसाई, किसी ने शायद ही उनकी कोई तस्वीर बिना गांधी टोपी के देखी हो।
वक्त बदलने के साथ-साथ सत्ताधारियों के पहनावे में भी अंतर आने लगा। अस्सी के दशक के बाद गांधी टोपी धारण किए गए नेताओं के चित्र दुर्लभ ही देखने को मिलते हैं। आज करीने से संवारे गए बालों में पोज देते नेता, मंत्री अवश्य ही दिख जाया करते हैं। 15 अगस्त और 26 जनवरी को भी सलामी लेते समय नेताओं या अधिकारियों को गांधी टोपी की जगह फर वाली टोपी का इस्तेमाल करना अधिक मुनासिब लगता है।
  गांधी टोपी कांग्रेस सेवादल के ड्रेस कोड में भी शामिल है । जब भी किसी बड़े नेता या मंत्री को कांग्रेस सेवादल की सलामी लेनी होती है तो उनके लिए चंद लम्हों के लिए ही सही गांधी टोपी की व्यवस्था की जाती है। सलामी लेने के तुरंत बाद नेता टोपी उतारकर अपने अंगरक्षक की ओर बढ़ा देते हैं, और अपने बाल काढ़ते नजर आते हैं। यह हकीकत है कि आधुनिक ता के इस युग में महात्मा गांधी के नाम से पहचानी जाने वाली गांधी टोपी अब नेताओं के सिर का ताज नहीं बन पा रही है।
अस्सी के दशक के आरंभ तक अनेक प्रदेशों में चतुर्थ श्रेणी सरकारी नुमाईंदों के ड्रेस कोड में भी गांधी टोपी शामिल थी, जिसे पहनकर सरकारी कर्मचारी अपने आप को गोरवांन्वित महसूस किया करते थे। कालांतर में गांधी टोपी ''आउट ऑफ फैशन'' हो गई। यहां तक कि जिस शख्सियत को पूरा देश राष्ट्रपिता के नाम से बुलाता है, उसी के नाम की टोपी को कम से कम सरकारी कर्मचारियों के सिर की शान बनाने में भी देश और प्रदेशों की सरकरों को जिल्लत महसूस होती है। यही कारण है कि इस टोपी को पहनने के लिए सरकारें अपने मातहतों को पाबंद भी नहीं कर पाईं हैं।
यह सच है कि नेताओं की भाव भंगिमओं, उनके आचार विचार, पहनावे को उनके कार्यकर्ता अपनाते हैं। जब नेताओं के सर का ताज ही यह टोपी नहीं बन पाई हो तो औरों की कौन कहे। आज अन्ना हजारे के जनआंदोलन से गांधी टोपी को जो पहचान मिली है वह आश्चर्यजनक और गोरवान्वित करने वाली है। इससे साबित होता है कि सत्ताधारी भले ही गांधी टोपी से दूर हो रहे हैैं, लेकिन आम जन में इस टोपी का जज्बा आज भी बरकरार है। सार्वजनिक तौर पर हमेशा गांधी टोपी पहने दिखने वाले अन्ना ने इस टोपी को नए सिरे से परिभाषित करते हुए राजनीतिक सीमाओं के पार पहुंचा दिया है।

फिर जागी राष्ट्रीय भावना
भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर अनशन पर बैठे 72 साल के गांधीवादी अन्ना हजारे ने देश की आजादी के 64 साल बाद गांधी टोपी को फिर राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बना दिया है और इसे उनके जादू के अलावा क्या कहा जा सकता है। एक लोकपाल हजारों, लाखों करोड़ों अन्ना। जहां देखो वहां अन्ना। गांधी टोपी लगाए सादगी की प्रतिमूर्ति नजर आने वाले अन्ना से प्रभावित होने वालों में युवाओं की खासी तादाद नजर आ रही है। अन्ना की सादगी पर मर मिटने वाले युवाओं ने गांधी टोपी की मांग को अचानक ही बढ़ा दिया है। अब तो सफेद गांधी टोपी जिस पर मैं अन्ना हूं लिखा है हर किसी के सिर का ताज बनी हुई है। कल तक मारी मारी फिरने वाली यह टोपी आज सवा सौ रूपए में भी नसीब नहीं हो पा रही है। सिर पर गांधी टोपी लगाए भारतवासियों का जुनून देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनकी पुरानी पीढ़ी ने जब गोरे ब्रितानियों से संघर्ष किया होगा तब उनके अंदर क्या जज्बा रहा होगा। देश में अन्ना की आंधी से गांधी टोपी एक बार फिर प्रासंगिक हो चुकी है, किन्तु यह जनता जनार्दन की नजरों में ही प्रासंगिक है। देश के नेताओं की आंखों का पानी मर चुका है। वे गांधी के नाम पर सत्ता की मलाई तो चखना चाहते हैं पर आदर्शों और सिद्धांतों के बिना।
अगर देश के नेता गांधी टोपी को ही एक औपचारिकता समझकर इसे धारण करेंगे तो फिर उनसे गांधी के सिद्धांतों पर चलने की आशा करना बेमानी ही होगा।
हालांकि देश में गांधीत्व का आचरण करने वाले नेताओं की भी कोई कमी नहीं है, लेकिन ऐसे लोग संगठन और सरकार में हाशिए पर रखे जाने के कारण दिखाई कम पड़ते हैं। ऐसे नेताओं की भी कमी नहीं जो गांधी टोपी धारण नहीं करते, लेकिन गांधी के भक्त हैं। ऐसे लोगों के लिए गांधी टोपी पहनने या न पहनने से कुछ फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि ऐसे लोगों का जीवन ही गांधीत्व का अनुपम उदाहरण है। ऐसे ही लोग गांधीत्व की रीढ़ हैं।
जरा सोचिए, जो व्यक्ति या संगठन गांधी को पूर्ण रूपेण आत्मसात कर लेगा, उसको भ्रष्टाचार से कुछ भी लेना-देना रह जाएगा क्या ? वह भ्रष्टाचार पर मौन कैसे रह सकेगा ? यदि देश के नेताओं ने गांधी को अपना लिया होता तो 'भ्रष्टाचार की गंगा क्यों बहती ? इसके पीछे मुख्य कारण गांधीत्व को अंगीकार न करना ही है। यदि आप गांधी के विचारों की बार-बार दुहाई देते हैं और गांधी टोपी भी पहनते हैं; फिर भी आप भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आते तो भलाई इसी में है कि गांधी को बदनाम मत कीजिए, उनको चैन की सांस लेने दीजिए। कुछ समय पहले संसद में कांग्रेस के शांताराम लक्ष्मण नाइक ने सवाल पूछा था कि क्या महात्मा गांधी को उनके गुणों, ईमानदारी, प्रतिबद्धता, विचारों और सादगी के साथ दोबारा पैदा किया जा सकता है। इस समय उनकी बहुत जरूरत है। हम सब अपने उद्देश्य से भटक गए हैं और हमें महात्मा गांधी के मार्गदर्शन की जरूरत है। भले ही यह महात्मा गांधी के क्लोन से ही मिले।

गांधी टोपी वाला स्कूल
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अंग्रजों केसमय से चला आ रहा प्रदेश का एकमात्र अनोखा विद्यालय सिंहपुर में स्थित है। इस विद्यालय की स्थापना काल 1868 से ही छात्र स्कूल में गांधी टोपी लगाकर जाते हैं। 143 साल से यह परंपरा चली आ रही है और आज भी कायम है। इस स्कूल का नाम शासकीय उत्तर बुनियादी शाला है, जो 'गांधी टोपी वाले स्कूल के नाम से प्रख्यात है। स्कूल की स्थापना के बाद से ही पढ़ाई करने वाले छात्रों को टोपी पहन कर आना अनिवार्य किया गया था। टोपी लगाना कभी इनकी मजबूरी नहीं रहीं। यहां सिंहपुर के अलावा आस-पास के दर्जनों गांव की तीन पीढिय़ों तक ने अध्ययन किया है। अब तो कई छात्र ऐसे हैं जो अपने पिता, दादा और परदादा के पढऩे वाले इस स्कूल में अध्यनरत है। प्राथमिक माध्यमिक स्तर तक की कक्षा वाले इस स्कूल में कुछ शिक्षक इसी विद्यालय में पढ़े और अब नई पीढ़ी को शिक्षित कर रहे हैं। इस स्कूल की खासियत यह है कि 21.7.1869 से लेकर आज तक के पूरे रिकार्ड को भी संजो कर रखा गया है।
शैक्षणिक गुणवत्ता के मामले में भी इस विद्यालय पीछे नहीं रहा। यहां अध्ययन करने वालों छात्रों ने शिक्षा, चिकित्सा, प्रबंधन, कंप्यूटर इत्यादि के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
प्रस्तुतकर्ता ASBAbalnews.blogsport.com पर 5:59 am 1 टिप्पणी:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें

रविवार, 28 अगस्त 2016

झूलते पीलरो वाले मंकिर


By
Manish
भारत को अगर हम चमत्कारों वाला देश कहें तो कुछ गलत नहीं होगा. यहां आपको गांव-गांव में चमत्कार नज़र आ जायेंगे. यहां चमत्कारों का आधार होती है आस्था. वो आस्था जो हर अनजान को भी अपना बना देती है. वो आस्था जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक पाई जाती है. वो आस्था जो अजमेर की दरगाह शरीफ़ से केदारनाथ के पहाड़ों तक फैली है.


Source: ajabgjab
इस आस्था में वो शक्ति है, जो असीम ताकत को जन्म देती है. वो ताकत जिससे चमत्कार होते हैं. ऐसा ही एक चमत्कार आपको देखने को मिलेगा आंध्रप्रदेश के लेपाक्षी मन्दिर में. लेपाक्षी मन्दिर को 'हैंगिंग टेम्पल' भी कहा जाता है. यह विशाल मन्दिर 70 खम्भों पर टिका हुआ है, जिसमें से एक खम्भा हवा में लटका हुआ है.

मन्दिर के नाम से जुड़ी है रोचक घटना



Source: akhandbharatnews
इस मन्दिर के लेपाक्षी नाम के पीछे एक रोचक कहानी है. भगवान श्री राम अपने वनवास के दौरान लक्ष्मण और माता सीता के साथ यहां आए थे. जब रावण मां सीता का अपहरण करके लंका ले जा रहा था, उसी समय जटायु ने रावण को रोककर उससे युद्ध किया था. जटायु युद्ध में घायल होकर इसी स्थान पर गिरा था. जब सीता की तलाश में राम यहां पहुंचे, तो उन्होंने 'ले पाक्षी' कहते हुए घायल जटायु को अपने गले लगा लिया था. ले पाक्षी एक तेलुगु शब्द है, जिसका मतलब होता है 'उठो पक्षी'. बाद में इस स्थान पर भगवान शिव, विष्णु और वीरभद्र के लिए मन्दिर बनाये गये.


Source: ajabgjab
इतिहासकारों के अनुसार, इस मन्दिर को 1583 में विजयनगर साम्राज्य के राजा की सेवा में काम करने वाले दो भाइयों विरुपन्ना और वीरन्नाने ने बनाया था. प्राचीन ग्रंथों के मुताबिक, इस चमत्कारिक मन्दिर को ऋषि अगस्तय ने बनवाया था.

रामपदम



Source: firkee
मन्दिर में रामपदम भी एक विशेष आकर्षण है. मान्यता के अनुसार, यह भगवान श्री राम के पांव के निशान हैं. कुछ लोग इन्हें माता सीता के पांव के निशान भी मानते हैं.

अंग्रेजों ने की थी इस मन्दिर का रहस्य जानने की कोशिश



Source: ajabgjab
एक अंग्रेज इंजीनियर ने इस मन्दिर का रहस्य जानने के लिए इसे तोड़ने का प्रयास भी किया था. उस समय इस मन्दिर के खंभों के हवा में झूलने की खूब चर्चा हुई थी. यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि इन झूलते हुए खम्भों के नीचे से कपड़ा निकालने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

कई अन्य आकर्षण भी है यहां



Source: ajabgjab
इस मन्दिर में एक ही पत्थर से बनी नंदी की विशाल प्रतिमा भी है.


Source: firkee
इसके अलावा यहां ग्रेनाइट से बनी विशाल नागलिंग प्रतिमा भी है. इस प्रतिमा में एक शिवलिंग के ऊपर सात फन वाला नाग अपना फन फैलाये बैठा है.


यहां शिवकाल में प्रयोग में लिए गये बर्तनों के निशान भी मौजूद है.
इस मन्दिर में और भी अनेक आकर्षण है, कला के कद्रदानों के लिए भी यह जगह विशेष महत्त्व रखती है. आस्था के साथ कला का संगम कम ही जगह देखने को मिलता है. मेरा तो मानना है, आप भी एक बार इस मन्दिर में हो ही आइये.


Source: rajasthanpatrika
Tags:
प्रस्तुतकर्ता ASBAbalnews.blogsport.com पर 4:26 am 2 टिप्‍पणियां:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें

शुक्रवार, 26 अगस्त 2016

और अब सांप और अजगर से मसाज




स्नेक मसाज पार्लर (Snake Massage Parlour) – यहां सांप और अजगर करते है मसाज

August 19, 2014 by ag 1 Comment
Snake Massage Parlour Story in Hindi : आज की इस भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में तनाव और थकान दूर करने  का सबसे कारगर और आसान उपाय है मसाज। लगभग विशव के हर देश में मसाज पार्लर चलते है जहां कमसिन लड़कियां मसाज करती है। लेकिन पिछले 2-3  सालों में कुछ देशों खासकर इंडोनेशिया में ऐसे मसाज पार्लर खुले है जहां मसाज लड़कियां नहीं बल्कि सांप और अजगर करते है।
Snake Massage Parlour Story in Hindi
शायद आप एक बार इस पर विश्वास न करे लेकिन यह हकीकत है।  इन मसाज पार्लर में कस्टमर के शरीर पर कई अलग-अलग प्रजाति के सांप और अजगर छोड़ दिए जाते है हालांकि ये सारे सांप विष हीन होते है। इनमे छोटे से लेकर बड़े तक हर आकार के सांप होते है।  ये सांप कस्टमर के सारे शरीर पर इधर से उधर रेंगते रहते है जिससे की कस्टमर के पुरे शरीर की मसाज हो जाती है।
Snake Massage Parlour Jakarta Indonesia
इन मसाज पार्लर के संचालको और कस्टमरों का कहना है की यह तरीका लड़कियों से मसाज करवाने की तुलना में ज्यादा कारगार है।  इस तरह से मसाज करवाने से तनाव पल भर में दूर हो जाता है तथा शरीर को भी आराम मिलता है।
10 eggs a day helped build such a body...Read10 eggs a day helped build such a body...ReadTHIS removes all fat! Become slender indeed!THIS removes all fat! Become slender indeed!Got pain in your joints? Stop suffering! You only need...Got pain in your joints? Stop suffering! You only need...A POWERFUL Remedy For Wrinkles And Under Eye BagsA POWERFUL Remedy For Wrinkles And Under Eye Bags
Snake Massage Parlour History
साँपों से मसाज करवाने का यह तरीका अब बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है और हो सकता है की निकट भविष्य में हमे अपने देश में भी इसी तरह का कोई पार्लर देखने को मिले।
Snake Massage Parlour Kahani in Hindi
तब तक आप चाहे तो आप इंडोनेशिया जाकर स्नेक मसाज करवा सकते है बशर्तें की आपको स्नेक फोबिया नहीं हो।
सांपो से सम्बंधित अन्य लेख-
  • इन 8 कारणों से इंसान को डंसता है सांप
  • नागिन के बदले की एक सच्ची कहानी- परिवार ने ली पहले नाग की जान, फिर 4 दिन बाद नागिन ने लिया बदला
  • विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो को देखे जाने की 10 घटनाएं
  • कैसे हुई नागो की उत्पत्ति, जानिए पुराणो में वर्णित नागो के बारे में
  • जानिए भारत के तीन सबसे घातक ज़हरीले सांपों के बारे में जो है सबसे ज्यादा मौतों के जिम्मेदार

Tag : Hindi, News, History, Story, Itihas, Snake, Massage Palour, Indonesia, Amazing, Bizarre, Adbhut, हिंदी, न्यूज़, कहानी, इतिहास, अनोखा, स्नेक मसाज पार्लर,
 
प्रस्तुतकर्ता ASBAbalnews.blogsport.com पर 12:22 am 1 टिप्पणी:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें

गुरुवार, 25 अगस्त 2016

अजीबोगरीब खबरें



पति को मारा, पकाया और बच्चों को खाने में परोसा : पढ़िए कुछ ऐसी ही क्रूर पत्नियों की कहानियां

April 22, 2016 by ag Leave a Comment
पति को मारा, पकाया और बच्चों को खाने में परोसा : पढ़िए कुछ ऐसी ही क्रूर पत्नियों की कहानियांMost Cruel Wives Stories in Hindi  कैथरीन नाइट (Katherine Knight) 2000 में कैथरीन ने अपने एक्स हसबैंड जॉन चार्ल्स थॉमस प्राइस पर कसाई वाले चाकू से 37 बार हमला किया। उसकी बॉडी से स्किन खरोंचकर अपने लॉउन्ज रूम में मीट हुक में टांग दिया। सबसे पहले उसने सिर को एक स्टोव में पकाया और सब्जी के साथ पकाकर बच्चों को परोस दिया। पुलिस ने ऐसा करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया था। कैथरीन ऑस्ट्रेलिया … [Read more...]
Filed Under: 18+, Top 10 Tagged With: Crime

जलाने और दफ़नाने के अलावा इन विचित्र तरीकों से भी होता है अंतिम संस्कार 

April 17, 2016 by ag Leave a Comment
जलाने और दफ़नाने के अलावा इन विचित्र तरीकों से भी होता है अंतिम संस्कार Amazing Funeral Traditions Story & History In Hindi : मौत के बाद हर धर्म में इंसानी शरीर का अंतिम संस्कार करने को कहा गया है। लगभग सभी धर्म और संप्रदाय में इसकी विधि अलग- अलग है। मुख्यत: पूरी दुनिया में मौत के बाद शरीर को खत्म करने के दो मुख्य तरीके हैं। पहला दफन करना दूसरा दाह संस्कार करना। इसके अलावा ममी बनाकर रखना, उबालकर कंकाल बनाना, गुफा में रखना, जल दाग देना, पशु-पक्षियों के लिए रख छोड़ना … [Read more...]
Filed Under: 18+, Parmpara, Top 10

नर को खा जाती है मादा : जानिए जानवरों के संभोग करने के कुछ खतरनाक तरीके

November 16, 2015 by ag Leave a Comment
नर को खा जाती है मादा : जानिए जानवरों के संभोग करने के कुछ खतरनाक तरीकेDangerous mating rituals of animals in Hindi : इंसान हो या जानवर, हर किसी को अपनी पीढ़ी या प्रजाति आगे बढ़ाने के लिए साथी के साथ रिश्ता बनाने की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन कुछ जानवरों की संभोग की प्रक्रिया ऐसी होती है कि सुन कर आप सिहर जाएंगे। दोनों में किसी एक की जान तक चली जाती है। 1.  क्वोल (Quolls) : क्वोल नाम का यह नर जानवर ज्यादा से ज्यादा मादा जानवर के साथ संभोग करने की कोशिश करता है। … [Read more...]
Filed Under: 18+, Animal, Interesting Facts, Sex

‘मर्दानगी’ साबित करने के लिए गुजरना पड़ता है इन दर्दनाक परंपराओं से

September 29, 2015 by ag Leave a Comment
‘मर्दानगी’ साबित करने के लिए गुजरना पड़ता है इन दर्दनाक परंपराओं सेJawan hone se judi 10 dardnak parampara : दुनिया के विभिन्न देशों की संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाज अनोखे हैं। लेकिन इन्हीं परंपराओं के बीच कुछ ऐसे रीति-रिवाज भी प्रचलित हैं, जो बेहद क्रूर हैं। इनमें से एक है पुरुषों को अपनी 'मर्दानगी' साबित करना। कई देशों में आज भी पुरुष को समाज में अपना प्रमुख स्थान बनाने के लिए स्वयं को शक्तिशाली दिखाना पड़ता है। इसके लिए ये विचित्र तरीके अपनाने पड़ते हैं।कई … [Read more...]
Filed Under: 18+, Bizarre, Parmpara

जानें संभोग के पहले और बाद के जरुरी स्वच्छता नियम

August 28, 2015 by ag Leave a Comment
जानें संभोग के पहले और बाद के जरुरी स्वच्छता नियमयदि आप खुद को संक्रमण या जीवाणुओं से बचाना चाहते हैं, तो संभोग के पहले और बाद में कुछ स्वच्छता नियमों का पालन जरुर करें। नीचे दिये गए बेहद जरुरी हाइजीन नियम पुरुषों और महिलाओं दोनों पर लागू होते हैं। इससे पहले की आपके मन में प्यार की उमंग जागे, बेहतर होगा कि आप अपने प्राइवेट पार्ट्स को अच्छी प्रकार से साफ-सुथरा कर लें। अगर आपको पता है कि के जनांगो पर घाव या दाने निकले हुए हैं, तो बेहतर होगा … [Read more...]
Filed Under: 18+, Health Tagged With: sex

बिस्तर पर पुरूषों के सही परफॉर्म न कर पाने के 8 कारण

August 20, 2015 by ag Leave a Comment
बिस्तर पर पुरूषों के सही परफॉर्म न कर पाने के 8 कारणजिंदगी में पैसा कमाने के तरीके ने सबकुछ पलट कर रख दिया है। लोगों का लाइफस्टाइल बदल गया, उनकी लाइफ पहले से कहीं ज्यादा फ़ास्ट हो गई। उनकी फूड हैबिट भी साथ-साथ बदलती गई और इस चक्कर में उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। ये बात मजाक नहीं है, बदलते लाइफस्टाइल के कारण पुरूष, इन दिनों बिस्तर पर अपने पार्टनर के साथ बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी होती है। हांलाकि … [Read more...]
Filed Under: 18+, Health Tagged With: Health Tips, sex

सेक्स के बाद करें ये 10 रोमांटिक चीजें

July 21, 2015 by ag Leave a Comment
सेक्स के बाद करें ये 10 रोमांटिक चीजेंबहुत सारे कपल्स ऐसे हैं जो कि सेक्स के तुरंत बाद एक-दूसरे की तरफ पीठ करके सो जाते हैं। जबकि वो चाहें तो इन मोमेंट्स को और भी ज्यादा इंजॉय कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं 10 ऐसे रोमांटिक ऐक्ट्स के बारे में, जो सेक्स के बाद के आपके मोमेंट्स में भी ढेर सारा प्यार भर देते हैं... बेड में ही कुछ खाएं एक अच्छे सेक्स सेशन के बाद बेड में कुछ खाना इंजॉय करना एक अच्छा आइडिया है। सेक्स भी वर्कआउट की … [Read more...]
Filed Under: 18+ Tagged With: sex

हस्तमैथुन (मैस्टरबेशन) के 10 फायदे : Health benefits of masturbation

July 16, 2015 by ag Leave a Comment
हस्तमैथुन (मैस्टरबेशन)  के 10 फायदे : Health benefits of masturbationHealth benefits of masturbation in Hindi : अपनी कामुकता पर काबू पाने का एक कॉमन तरीका है। मैस्टरबेशन एक ऐसा टॉपिक है जिस पर खुलकर बातें नहीं होती हैं। यह वर्जित टॉपिक है, जिस पर लोग बात करने में शर्म महसूस करते हैं। इसके ठीक उलट आंकड़े बताते हैं 95 पर्सेंट पुरुष और 89 पर्सेंट महिलाएं डेली बेसिस पर मैस्टरबेशन करती हैं। मैस्टरबेशन से सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। यदि आप बहुत ज्यादा करते हैं या … [Read more...]
Filed Under: 18+ Tagged With: sex

सेक्स से जुड़े मर्दों के टॉप सीक्रेट

July 14, 2015 by ag Leave a Comment
सेक्स से जुड़े मर्दों के टॉप सीक्रेटMen's Top 10 Sex Secrets in Hindi : सेक्स से जुड़े मर्दों के टॉप सीक्रेट - यदि आप सोचते हैं कि मर्दों में सेक्शुअल रिस्पॉन्स बिल्कुल सिपंल होता है और उनकी जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं तो आप अपने ज्ञान को थोड़ा दुरुस्त कर लें। मर्दों का सेक्शुअल इंटरकोर्स सिंपल नहीं होता है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक मर्दों और सेक्स के बारे में 10 ऐसी बातें हैं जिन्हें आप नहीं जानते हैं- 1. ट्रैप्ड स्पर्म … [Read more...]
Filed Under: 18+ Tagged With: sex

जानिए सेक्स से जुड़े पुरुषों के 5 डर और उनका निदान

July 13, 2015 by ag Leave a Comment
जानिए सेक्स से जुड़े पुरुषों के 5 डर और उनका निदान5 Fear of man about sex and their diagnosis in Hindi : आमतौर पर सेक्शुअली ऐक्टिव माने जाने वाले मर्द भी कुछ बातों को लेकर परेशान रहते हैं। इस वजह से कई बार उनकी सेक्शुअल लाइफ में प्रॉब्लम खड़ी हो जाती हैं। सेक्स से जुड़े मर्दों के 5 सबसे बड़े डर कौन से हैं, आइए डालते हैं एक नजर... 1. पार्टनर को असंतुष्ट छोड़नाः अपने फीमेल पार्टनर को असंतुष्ट छोड़ देने का डर मर्दें के मन में सबसे ज्यादा है। … [Read more...]
Filed Under: 18+ Tagged With: sex
Next Page »


Recent Posts

  • ये हैं इंडिया के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ, मोबाईल से लेकर गाडी तक
  • गजेन्द्र मोक्ष की कहानी : Gajendra Moksha Story
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वराह अवतार कथा – जब हिरण्याक्ष का वध करने के लिए विष्णु बने वराह
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • प्रेरक प्रसंग (Prerak Prasang) – इसलिए बना लिया संत ने वेश्या को गुरु!
  • शनि देव के 9 वाहन और उनका आपके जीवन पर प्रभाव
  • Nida Fazli – Jo mila khud ko dhundta hi mila (निदा फ़ाज़ली – जो मिला खुद को ढूँढता ही मिला)
  • Nida Fazli – Zindagi Intezar jaisi hai (निदा फ़ाज़ली – ज़िन्दगी इंतज़ार जैसी है)
  • Nida Fazli – Uske dushman hain bahut aadmi acha hoga (निदा फ़ाज़ली – उसके दुश्मन हैं बहुत आदमी अच्छा होगा)
  
by Taboola 
Sponsored Links 
YOU MAY LIKE

This Box is Changing The Way Kids LearnFlintobox

ऐसी हालत में ये लड़की सड़कों पर घूमी और किसी को भी न लगी भनकJagran

Before & After: Parineeti Chopra’s Fitness Secrets, RevealedFood.ndtv.com

Joseph Stalin Quotes in Hindi: जोसफ स्टालिन के अनमोल विचार

Joseph Stalin Quotes in Hindi: जोसफ स्टालिन के अनमोल विचार

‘ट्रेन टू द क्लाउड’:  बादलों के ऊपर चलती है अर्जेंटीना की यह ट्रेन

‘ट्रेन टू द क्लाउड’: बादलों के ऊपर चलती है अर्जेंटीना की यह ट्रेन

भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन (Top 10 Hill station of India)

भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन (Top 10 Hill station of India)

Health Benefits of Peanuts : रोज़ खाए मूंगफली के कुछ दाने, ये होंगे 10 बड़े फायदे

Health Benefits of Peanuts : रोज़ खाए मूंगफली के कुछ दाने, ये होंगे 10 बड़े फायदे

Bashir Badr – Khuda humko aesi khudaai na de  (बशीर बद्र – ख़ुदा हमको ऐसी ख़ुदाई न दे)

Bashir Badr – Khuda humko aesi khudaai na de (बशीर बद्र – ख़ुदा हमको ऐसी ख़ुदाई न दे)

Munawwar Rana – Hawa ke rukh pe rehne do, Ye chalna seekh jayega  (मुनव्वर राना – हवा के रूख पर रहने दो, ये चलना सीख जायेगा)

Munawwar Rana – Hawa ke rukh pe rehne do, Ye chalna seekh jayega (मुनव्वर राना – हवा के रूख पर रहने दो, ये चलना सीख जायेगा)

शास्त्रों के अनुसार सुबह उठते ही करने चाहिए ‘कर दर्शन’, जानिए क्यों?

शास्त्रों के अनुसार सुबह उठते ही करने चाहिए ‘कर दर्शन’, जानिए क्यों?

लॉस्ट ट्राइब (Lost Tribe) : भारत के नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड पर रहने वाली विशव की सबसे खूंखार जनजाति, मार डालती हैं लोगों को

लॉस्ट ट्राइब (Lost Tribe) : भारत के नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड पर रहने वाली विशव की सबसे खूंखार जनजाति, मार डालती हैं लोगों को

दुनिया के 10 सबसे छोटे देश, क्षेत्रफल .4 वर्ग किलोमीटर से 160 वर्ग किलोमीटर

दुनिया के 10 सबसे छोटे देश, क्षेत्रफल .4 वर्ग किलोमीटर से 160 वर्ग किलोमीटर

Ahmad Faraz – Payaam aaye hain us yaar-e-bewafa ke mujhe  (अहमद फ़राज़ – पयाम आए हैं उस यार-ए-बेवफा के मुझे)

Ahmad Faraz – Payaam aaye hain us yaar-e-bewafa ke mujhe (अहमद फ़राज़ – पयाम आए हैं उस यार-ए-बेवफा के मुझे)

Ahmad Faraz – Qurbat bhi nahi dil se utar bhi nahi jata  (अहमद फ़राज़ – कुर्बत भी नहीं दिल से उतर भी नहीं जाता)

Ahmad Faraz – Qurbat bhi nahi dil se utar bhi nahi jata (अहमद फ़राज़ – कुर्बत भी नहीं दिल से उतर भी नहीं जाता)

Aatma se baat kaise kare? – इन 6 तरीकों से की जाती है आत्माओं से बात

Aatma se baat kaise kare? – इन 6 तरीकों से की जाती है आत्माओं से बात

Palmistry for Nails : नाखूनों की शेप से भी पता चलती है स्वभाव की ये बातें

Palmistry for Nails : नाखूनों की शेप से भी पता चलती है स्वभाव की ये बातें

गलती से हुए थे इन 10 महत्वपूर्ण चीजों के आविष्कार, जानिए कैसे

गलती से हुए थे इन 10 महत्वपूर्ण चीजों के आविष्कार, जानिए कैसे

Qateel Shifai – Dil pe aaye hue ilzaam pahchaante hai  (क़तील शिफ़ाई – दिल पे आये हुए इलज़ाम पहचानते है)

Qateel Shifai – Dil pe aaye hue ilzaam pahchaante hai (क़तील शिफ़ाई – दिल पे आये हुए इलज़ाम पहचानते है)

प्रस्तुतकर्ता ASBAbalnews.blogsport.com पर 11:59 pm कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
नई पोस्ट पुराने पोस्ट मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें संदेश (Atom)

फ़ॉलोअर

मेरे बारे में

ASBAbalnews.blogsport.com
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें

ब्लॉग आर्काइव

  • ▼  2023 (6)
    • ▼  दिसंबर (1)
      • बोध कथा
    • ►  अगस्त (2)
    • ►  जुलाई (1)
    • ►  मार्च (1)
    • ►  जनवरी (1)
  • ►  2022 (34)
    • ►  दिसंबर (1)
    • ►  नवंबर (2)
    • ►  अक्टूबर (5)
    • ►  सितंबर (1)
    • ►  अगस्त (3)
    • ►  जून (2)
    • ►  अप्रैल (3)
    • ►  मार्च (6)
    • ►  फ़रवरी (3)
    • ►  जनवरी (8)
  • ►  2021 (99)
    • ►  दिसंबर (10)
    • ►  नवंबर (4)
    • ►  अक्टूबर (9)
    • ►  सितंबर (13)
    • ►  अगस्त (7)
    • ►  जुलाई (4)
    • ►  जून (10)
    • ►  अप्रैल (11)
    • ►  मार्च (10)
    • ►  फ़रवरी (6)
    • ►  जनवरी (15)
  • ►  2020 (33)
    • ►  दिसंबर (1)
    • ►  अगस्त (5)
    • ►  जुलाई (19)
    • ►  जून (3)
    • ►  अप्रैल (1)
    • ►  मार्च (4)
  • ►  2017 (20)
    • ►  सितंबर (1)
    • ►  जुलाई (15)
    • ►  मई (2)
    • ►  अप्रैल (1)
    • ►  मार्च (1)
  • ►  2016 (18)
    • ►  अक्टूबर (1)
    • ►  सितंबर (2)
    • ►  अगस्त (9)
    • ►  जून (2)
    • ►  मार्च (2)
    • ►  फ़रवरी (2)
  • ►  2015 (101)
    • ►  दिसंबर (3)
    • ►  नवंबर (5)
    • ►  अक्टूबर (54)
    • ►  सितंबर (20)
    • ►  जून (1)
    • ►  मई (10)
    • ►  अप्रैल (1)
    • ►  मार्च (2)
    • ►  फ़रवरी (3)
    • ►  जनवरी (2)
  • ►  2014 (98)
    • ►  दिसंबर (9)
    • ►  नवंबर (21)
    • ►  अक्टूबर (19)
    • ►  सितंबर (21)
    • ►  जुलाई (3)
    • ►  जून (6)
    • ►  मई (9)
    • ►  अप्रैल (3)
    • ►  मार्च (7)
  • ►  2013 (25)
    • ►  अगस्त (10)
    • ►  जुलाई (1)
    • ►  मई (1)
    • ►  मार्च (4)
    • ►  फ़रवरी (2)
    • ►  जनवरी (7)
  • ►  2012 (75)
    • ►  दिसंबर (13)
    • ►  सितंबर (7)
    • ►  अगस्त (17)
    • ►  जुलाई (4)
    • ►  अप्रैल (2)
    • ►  मार्च (1)
    • ►  फ़रवरी (13)
    • ►  जनवरी (18)
वाटरमार्क थीम. Blogger द्वारा संचालित.