शनिवार, 20 मार्च 2021

मशहूर कॉमेडियन आगा की आग

 आज 21 मार्च को पुराने ज़माने के मशहूर कोमेडियन मरहूम आगा के जन्मदिन पर सादर नमन करते हुए उनकी फिल्मों से रफ़ी साहब के गाये हुए सदाबहार नग़मों की सूची पेश है...

*रफ़ी-आगा के सदाबहार नग़मे*

*संकलनकर्ता-संतोष कुमार मस्के*

*फ़िल्म-काली टोपी लाल रुमाल*

१)-

ओ काली टोपी वाले,तेरा नाम तो बता- *साथ आशा*

२)-

यारों का प्यार लिए,नख़रे हज़ार लिए- *साथ आशा*

३)-

गोरी ओढ़ के मलमल निकली हाये- *साथ लता*

४)-

लागी छूटे ना,अब तो सनम,चाहे जाए जियाँ,तेरी क़सम- *साथ लता*

५)-

दीवाना आदमी को बनाती है रोटियां,ख़ुद नाचती है सबको नचाती है रोटियां- *एकल*

-----//-----

*फ़िल्म-इंसानियत*

६)-

जुल्म सहे ना,जुल्म करें ना,यही हमारा नारा है- *साथ लता*

७)-

मैं रावण लँका नरेश,मेरे दस दस शीश है- *साथ मन्नाडे*

८)-

मैं बंदर हूँ शहर का,तू बनमानुष जँगली- *एकल*

९)-

बोल जमूरे तेरा नाम,कभी लक्ष्मण कभी राम- *साथ सी रामचन्द्र*

१०)-

राजा बेटा बड़ा होके जाएगा स्कूल- *एकल*

११)-

अपनी छाया में भगवन बुला ले मुझे, मैं हूँ तेरा तू अपना बना ले मुझे- *एकल*

-----//-----

*फ़िल्म-माया*

१२)-

सनम तू चल दिया रस्ता मेरे बिना,क्या मैं चल नहीं सकता रस्ता,तेरे बिना-  *एकल*

१३)-

जिंदगी है क्या,सुन मेरी जान- *एकल*

१४)-

कोई सोने के दिलवाला,कोई चाँदी सा मतवाला,शीशे सा है मन वाला मेरा दिल- *एकल*

-----//-----

*फ़िल्म-बालम 1949*

१५)-

ठुकरा के हमे चल दिये,बेगाना समझ कर- *एकल*

१६)-

आता है जिंदगी में भला प्यार किस तरह- *साथ सुरैय्या*

-----//-----

*फ़िल्म-नाँचे नागिन बाजे बिन*

१७)-

बीत गयी है आधी रात- *साथ लता*

१८)-

लेके सहारा तेरे प्यार का- *एकल*

१९)-

मैं हूँ गोरी नागन- *साथ लता*

२०)-

गोरी नागन बनके ना चला करे- *साथ सुमन कल्याणपुर*

२१)-

खड़ी रे खड़ी रे कब से देख राजा जानी- *साथ गीतादत्त*

२२)-

चले हो कहाँ सरकार- *साथ लता*

-----//-----

*फ़िल्म-घराना*

२३)-

जय रघुनंदन जय सियाराम- *साथ आशा*

२४)-

ना देखो हो घूर घूर के जादूगर सैय्यां- *साथ आशा*

२५)-

हो गयी रे मैं तो अपने बलमा की हो गयी रे- *साथ आशा*

----- *संतोष कुमार मस्के-संकलन से* -----

---------------------///---------------------

अभिनय के प्राण 👍 यानी प्राण

 अभिनय के प्राण  👍 


जब #प्राण ने #बॉबी फ़िल्म के लिए मात्र 1 रुपये ली फीस 💐💐

प्राण उसूलों वाले एक्‍टर थे। उनके लिए पर्दे पर चमकने से ज्‍यादा महत्‍व उनके जिंदगी के कायदे थे। यही कारण है कि प्राण ने एक्टर और डायरेक्टर #राजकपूर की फिल्म ‘बॉबी’ के लिए महज एक रुपये की फीस ली थी। दरअसल, राजकपूर ने अपनी सारी पूंजी फिल्म ‘#मेरा_नाम #जोकर’ पर लगा दी थी 

और वो फिल्म #बॉक्स_ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। #आर्थिक दिक्‍कतों से जूझ रहे राजकपूर के लिए यह प्राण की दोस्‍ती थी, जो काम के आड़े नहीं आ सकती थी ..

प्राण ने खलनायकी को नया मुकाम दिया। जब वो पर्दे पर आते थे तो दर्शकों की आंखे बस उनपर ही टिक जाती थी।

प्राण (12 फ़रवरी 1920 - 12 जुलाई 2013) 

हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रमुख चरित्र अभिनेता थे । इस भारतीय #अभिनेता ने हिन्दी सिनेमा में 1940 से 1990 के दशक तक दमदार खलनायक और नायक का अभिनय किया।

 उन्होंने 350 से अधिक फ़िल्मों में काम किया। उन्होंने खानदान (1942), और #हलाकू (1956) जैसी फ़िल्मों में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभायी। उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनय मधुमती (1958), जिस देश में गंगा बहती है (1960), उपकार (1967), शहीद (1965), आँसू बन गये फूल (1969), जॉनी मेरा नाम (1970), विक्टोरिया नम्बर २०३ (1972), बे-ईमान (1972), ज़ंजीर (1973), डॉन (1978) और दुनिया (1984) फ़िल्मों में माना जाता है।


प्राण ने अपने कैरियर के दौरान विभिन्न #पुरस्कार और #सम्मान अपने नाम किये। उन्होंने 1967, 1969 और 1972 में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और 1997 में #फिल्मफेयर लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड जीता। उन्हें सन् 2000 में स्टारडस्ट द्वारा 'मिलेनियम के #खलनायक' द्वारा पुरस्कृत किया गया। 2001 में भारत सरकार ने उन्हें #पद्म_भूषण से सम्मानित किया और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिये 2013 में #दादा_साहब_फाल्के सम्मान से नवाजा गया।


#AND

#PRAN....💐💐

जन्मदिन पर विशेष 🌹

संजीव कुमार / खिलौना जानकर तुम...

 .अभिनय के जादूगर  संजीव कुमार


#संजीव_कुमार का महज 47 की #उम्र में साल 1984 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। संजीव कुमार को दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। साल 1960 में आई फिल्म  '#हम_हिंदुस्तानी' संजीव कुमार की पहली #फिल्म थी। संजीव कुमार को हमेशा इस बात का डर रहता था कि वो जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह देंगे इसके पीछे उनका एक #डर था जो उनके मन में बैठ गया था। 

दरअसल संजीव कुमार के घर सभी मर्दों ने 50 से कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था ऐसे में संजीव कुमार को भी यही लगता था कि वो भी 50 से कम उम्र में ही दुनिया को #अलविदा कह देंगे। संजीव कुमार और #जया बच्चन की जोड़ी एक समय बहुत हिट रही। संजीव कुमार ही ऐसे एक्टर थे जिनके साथ जया ने पति से लेकर ससुर तक के रोल किए। जैसे फिल्म कोशिश में #पति का रोल, अनामिका में #प्रेमी का किरदार, शोले में #ससुर का रोल और सिलसिला में #भाई का रोल.

सूरत से बंबई आकर थिएटर के जरिए अपनी अदाकारी की पहचान बनाने वाले #हरिभाई #जरीवाला आज जिंदा होते तो 81 साल के होते। अपने करियर के बेहतरीन दौर में महज 47 साल की उम्र में टूटा दिल लेकर दुनिया से चले गए ...

 उनके निधन के आठ साल बाद तक फिल्म #निर्माता उनकी फिल्में रिलीज करते रहे। दुनिया भर में फैले भारतीय उन्हें आज भी #दमदार अदाकारी का #प्रतीक मानते हैं।”


💐💐

गुरुवार, 18 मार्च 2021

हर भूमिका मे माहिर राशिद खान

 चरित्र की पृष्ठभूमि चाहे ग्रामीण हो या शहरी, हास्य बोध से लबालब भरा उजला चरित्र हो या खलनायिकी के धुएँ के पीछे धुंधला सा दिखाई देता गहरे रंग का चरित्र हो, सहायक की भूमिका हो या एक मित्र की या एक दुश्मन की, शराफत की चाशनी में डूबा किरदार हो या बदमाशी की कड़वाहट ज़ुबान पर चढ़ाये रखने वाला किरदार हो, एक छोटे कद के दुबले पतले कलाकार ने नवकेतन फिल्म्स की फिल्मों और देव आनंद की बाहर की अन्य फिल्मों में देव साब का भरपूर साथ निभाया हिन्दी सिनेमा के पर्दे पर| देव साब की गजब की स्क्रीन प्रेजेंस के बावजूद तीखे नाक नक्श वाले कलाकार – राशिद खान, को दर्शकों ने हमेशा ही नोटिस किया होगा और वर्तमान दौर की दर्शकों की पीढ़ी भी जब जब देव आनंद की श्वेत श्याम फिल्में देखती होगी या देखेगी वह भी इस बात पर ध्यान जरूर देगी कि यह एक कलाकार देव साब की लगभग हर पुरानी फिल्म का हिस्सा है| बहुत से कलाकार का नाम भी खोजेंगे| 


राशिद खान नवकेतन फिल्म्स के इतने अहम हिस्सा बन गए थे और देव साब के नजदीकी साथी कि उनके देहांत पर देव साब ने अपनी उस वक्त बनाई जा रही फिल्म के शूटिंग रोक कर नवकेतन में अवकाश घोषित करके अपने साथी को श्रद्धांजलि दी थी| 


#DevAnand #RashidKhan #Rasheedkhan #NavketanFilms #Baazi #HumDono #BambaiKaBabu #TereGharKeSamne #KalaBazar

बुधवार, 17 मार्च 2021

तलत महमूद-ग़ुलाम मोहब्बत के सदाबहार नग़मे*

 आज 17 मार्च को पुराने मशहूर संगीतकार मरहूम ग़ुलाम मोहम्मद साहब की पुण्यतिथि पर विनम्र अभिवादन करते हुये रफ़ी व लता के बाद तलत महमूद,सुरैय्या व सुमन कल्याणपुर के नग़मों की सूची पेशकी है../ -संतोष कुमार मस्के*

*

*संकलनकर्ता-संतोष कुमार मस्के*

*फ़िल्म-मिर्ज़ा ग़ालिब*

१)-

दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या है,आखिर इस दर्द की दुआं क्या है- *साथ मे सुरैय्या*

२)-

आह को चाहिए इक उम्र असर होने तक,कौन जीता है यहाँ पर सहर होने तक- *एकल*

३)-

फिर मुझे दीदा-ए-तर याद आया- *एकल*

-----//-----

*फ़िल्म-लैला मजनूँ*

४)-

चल दिया कारवाँ,लूट गए तुम वहाँ,हम यहाँ- *एकल*

५)-

ओ आसमान वाले,तेरी दुनिया से जी घबरा गया- *साथ लता*

६)-

देख ली ऐ इश्क़ तेरी मेहरबानी- *साथ आशा*

७)-

बहारों की दुनिया पुकारे तू आजा- *साथ आशा*

८)-

भर दे झोली अल्ला नाम,बनेंगे तेरे बिगड़े काम- *साथ रफ़ी*

-----//-----

*फ़िल्म-दिल-ए-नादाँ*

९)-

जिंदगी देने वाले सुन,तेरी दुनिया से जी भर गया,मैं अकेला यहाँ रह गया- *एकल*

१०)-

मोहब्बत की धुन बेकारों से पूछो- *साथ शमशाद व सुधा मल्होत्रा*

११)-

ये रात सुहानी रात नहीं,ऐ चाँद सितारों सो जाओ- *एकल*

-----//-----

१२)-

किसी को बनाना,किसी को मिटाना- *शीशा* *एकल*

-----///-----

*फ़िल्म-मालिक*

१३)-

जिंदगी की क़सम,हो चुके उनके हम- *एकल*

१४)-

मन धीरे-धीरे गाये रे,मालूम नहीं क्यों- *साथ सुरैय्या*

-----//-----

*सुरैय्या के नग़मे*

१५)-

धड़कते दिल की तमन्ना हो मेरा प्यार हो तुम- *शमा* *एकल*

१६)-

आपसे प्यार हुआ जाता है- *शमा* *एकल*

१७)-

मेरे महबूब तुझे प्यार करूँ- *शमा* *साथ सुमन*

१८)-

रहिये ऐसी जगह चलकर जहाँ- *मिर्ज़ा ग़ालिब* *एकल*

१९)-

ये न थी हमारी के विसाल-ए-यार होता- *मिर्ज़ा ग़ालिब* *एकल*

२०)-

नुक़्ता ची है ग़मे दिल,के लुटाए न बने,क्या बने बात वहाँ, जहाँ के बात बनाये न बने- *मिर्ज़ा ग़ालिब* *एकल*

२१)-

हमने जाना कि तेरे बाद- *मिर्ज़ा ग़ालिब* *एकल*

२२)-

दिल की दुनिया उजड़ गयी और जाने वाले चले गए- *शायर* *एकल*

२३)-

हमे तुम भूल बैठे हो- *शायर* *एकल*

२४)-

क्या चीज़ है मोहब्बत,कोई मेरे दिल से पूछो- *शायर* *एकल*

२५)-

दुनिया के सितम का कोई,ओ क़िस्मत तेरी ही फुट गयी- *शायर* *एकल*

-----//-----

*सुमन कल्याणपुर के नग़मे*

२६)-

दिल ग़म से जल रहा है पर धुआँ न हो- *शमा* *एकल*

२७)-

इंसाफ़ तेरा देखा,ऐ साक़ी-ए-मैखाना  *शमा* *एकल*

२८)-

यास के दर पे झुका जाता है सर,आज की रात- *शमा* *साथ रफ़ी*

२९)-

एक जुर्म करके हमने चाहा था मुस्कुराना- *शमा* *एकल*

३०)-

मेरे महबूब तुझे प्यार करूँ- *शमा* *एकल*

----- *संतोष कुमार मस्के-संकलन से* -----

---------------------///---------------------

शनिवार, 13 मार्च 2021

नीरा आर्या की कहानी / प्रस्तुति - अम्मी शरण

 आजादी की एक झलक😭😭😭😭😭


इतनी यातनाएं दी गईं और नेहरू कहता है चरखा से आजादी मिली? नीरा आर्य की कहानी। जेल में जब मेरे स्तन काटे गए ! स्वाधीनता संग्राम की मार्मिक गाथा। एक बार अवश्य पढ़े, नीरा आर्य (१९०२ - १९९८) की संघर्ष पूर्ण जीवनी:


****************************


नीरा आर्य का विवाह ब्रिटिश भारत में सीआईडी इंस्पेक्टर श्रीकांत जयरंजन दास के साथ हुआ था | नीरा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जान बचाने के लिए अंग्रेजी सेना में अपने अफसर पति श्रीकांत जयरंजन दास की हत्या कर दी थी | 


नीरा ने अपनी एक आत्मकथा भी लिखी है | इस आत्म कथा का एक ह्रदयद्रावक अंश प्रस्तुत है -


5 मार्च 1902 को तत्कालीन संयुक्त प्रांत के खेकड़ा नगर में एक प्रतिष्ठित व्यापारी सेठ छज्जूमल के घर जन्मी नीरा आर्य आजाद हिन्द फौज में रानी झांसी रेजिमेंट की सिपाही थीं, जिन पर अंग्रेजी सरकार ने गुप्तचर होने का आरोप भी लगाया था। 


इन्हें नीरा ​नागिनी के नाम से भी जाना जाता है। इनके भाई बसंत कुमार भी आजाद हिन्द फौज में थे। इनके पिता सेठ छज्जूमल अपने समय के एक प्रतिष्ठित व्यापारी थे, जिनका व्यापार देशभर में फैला हुआ था। खासकर कलकत्ता में इनके पिताजी के व्यापार का मुख्य केंद्र था, इसलिए इनकी शिक्षा-दीक्षा कलकत्ता में ही हुई। 


नीरा नागिन और इनके भाई बसंत कुमार के जीवन पर कई लोक गायकों ने काव्य संग्रह एवं भजन भी लिखे | 1998 में इनका निधन हैदराबाद में हुआ।


नीरा आर्य का विवाह ब्रिटिश भारत में सीआईडी इंस्पेक्टर श्रीकांत जयरंजन दास के साथ हुआ था | 


नीरा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जान बचाने के लिए अंग्रेजी सेना में अपने अफसर पति श्रीकांत जयरंजन दास की हत्या कर दी थी।


आजाद हिन्द फौज के समर्पण के बाद जब लाल किले में मुकदमा चला तो सभी बंदी सैनिकों को छोड़ दिया गया, लेकिन इन्हें पति की हत्या के आरोप में काले पानी की सजा हुई थी, जहां इन्हें घोर यातनाएं दी गई। 


आजादी के बाद इन्होंने फूल बेचकर जीवन यापन किया, लेकिन कोई भी सरकारी सहायता या पेंशन स्वीकार नहीं की।


नीरा ने अपनी एक आत्मकथा भी लिखी है | इस आत्म कथा का एक ह्रदयद्रावक अंश प्रस्तुत है - 

‘‘मैं जब कोलकाता जेल से अंडमान पहुंची, तो हमारे रहने का स्थान वे ही कोठरियाँ थीं, जिनमें अन्य महिला राजनैतिक अपराधी रही थी अथवा रहती थी।


 हमें रात के 10 बजे कोठरियों में बंद कर दिया गया और चटाई, कंबल आदि का नाम भी नहीं सुनाई पड़ा। मन में चिंता होती थी कि इस गहरे समुद्र में अज्ञात द्वीप में रहते स्वतंत्रता कैसे मिलेगी, जहाँ अभी तो ओढ़ने बिछाने का ध्यान छोड़ने की आवश्यकता आ पड़ी है?


 जैसे-तैसे जमीन पर ही लोट लगाई और नींद भी आ गई। लगभग 12 बजे एक पहरेदार दो कम्बल लेकर आया और बिना बोले-चाले ही ऊपर फेंककर चला गया। कंबलों का गिरना और नींद का टूटना भी एक साथ ही हुआ। बुरा तो लगा, परंतु कंबलों को पाकर संतोष भी आ ही गया। 


अब केवल वही एक लोहे के बंधन का कष्ट और रह-रहकर भारत माता से जुदा होने का ध्यान साथ में था।


‘‘सूर्य निकलते ही मुझको खिचड़ी मिली और लुहार भी आ गया। हाथ की सांकल काटते समय थोड़ा-सा चमड़ा भी काटा, परंतु पैरों में से आड़ी बेड़ी काटते समय, केवल दो-तीन बार हथौड़ी से पैरों की हड्डी को जाँचा कि कितनी पुष्ट है। 


मैंने एक बार दुःखी होकर कहा, ‘‘क्याअंधा है, जो पैर में मारता है?’’‘‘पैर क्या हम तो दिल में भी मार देंगे, क्या कर लोगी?’’ 


उसने मुझे कहा था।‘‘बंधन में हूँ तुम्हारे कर भी क्या सकती हूँ...’’ फिर मैंने उनके ऊपर थूक दिया था, ‘‘औरतों की इज्जत करना सीखो?’’


जेलर भी साथ थे, तो उसने कड़क आवाज में कहा, ‘‘तुम्हें छोड़ दिया जाएगा,यदि तुम बता दोगी कि तुम्हारे नेताजी सुभाष कहाँ हैं?’’


‘‘वे तो हवाई दुर्घटना में चल बसे,’’ मैंने जवाब दिया, ‘‘सारी दुनिया जानती है।’’


‘‘नेताजी जिंदा हैं....झूठ बोलती हो तुम कि वे हवाई दुर्घटना में मर गए?’’ जेलर ने कहा। 

‘‘हाँ नेताजी जिंदा हैं।’’


‘‘तो कहाँ हैं...।’’


‘‘मेरे दिल में जिंदा हैं वे।’’ 


जैसे ही मैंने कहा तो जेलर को गुस्सा आ गया था और बोले, ‘‘तो तुम्हारे दिल से हम नेताजी को निकाल देंगे।’’ और फिर उन्होंने मेरे आँचल पर ही हाथ डाल दिया और मेरी आँगी को फाड़ते हुए फिर लुहार की ओर संकेत किया...लुहार ने एक बड़ा सा जंबूड़ औजार जैसा फुलवारी में इधर-उधर बढ़ी हुई पत्तियाँ काटने के काम आता है, उस ब्रेस्ट रिपर को उठा लिया और मेरे दाएँ स्तन को उसमें दबाकर काटने चला था...लेकिन उसमें धार नहीं थी, ठूँठा था और उरोजों (स्तनों) को दबाकर असहनीय पीड़ा देते हुए दूसरी तरफ से जेलर ने मेरी गर्दन पकड़ते हुए कहा, ‘‘अगर फिर जबान लड़ाई तो तुम्हारे ये दोनों गुब्बारे छाती से अलग कर दिए जाएँगे...’’ 


उसने फिर चिमटानुमा हथियार मेरी नाक पर मारते हुए कहा, ‘‘शुक्र मानो महारानी विक्टोरिया का कि इसे आग से नहीं तपाया, आग से तपाया होता तो तुम्हारे दोनों स्तन पूरी तरह उखड़ जाते।’’ सलाम हैं ऐसे देश भक्त को। आजादी के बाद इन्होंने फूल बेचकर जीवन यापन किया, लेकिन कोई भी सरकारी सहायता या पेंशन स्वीकार नहीं की।


जय हिन्द, जय माँ भारती, वन्देमातरम !!!


पढ़ने के बाद ही रूह कांप जाती है जिन पर बीती होगी उसका दर्द वही जानते होंगे नमन हैं ऐसे क्रांतिवीरों को!

कुत्ते का न्याय:

 श्रीराम के शासन में न तो किसी को शारीरिक रोग होता था, न किसी की अकाल मृत्यु होती थी, न कोई स्त्री विधवा होती थे और न माता पिताओं को सन्तान का शोक सहना पड़ता था। सारा राज्य सब प्रकार से सुख-सम्पन्न था। इसलिये कोई व्यक्ति किसी प्रकार का विवाद लेकर राजदरबार में उपस्थित भी नहीं होता था। किन्तु एक दिन एक कुत्ता राजद्वार पर आकर बार-बार भौंकने लगा। उसे अभियोगी समझ राजदरबार में उपस्थित किया गया। पूछने पर कुत्ते ने बताया, “प्रभो! आपके राज्य में सर्वार्थसिद्ध नामक एक भिक्षुक है। उसने आज अकारण मुझ पर प्रहार करके मेरा मस्तक फाड़ दिया है। इसलिये मैं इसका न्याय चाहता हूँ।” 


कुत्ते की बात सुनकर उस भिक्षुक ब्राह्मण को बुलवाया गया। ब्राह्मण के आने पर राजा रामचन्द्र ने पूछा, “विप्रवर! क्या आपने इस कुत्ते के सिर पर घातक प्रहार किया था? यदि किया था तो इसका क्या कारण है? वैसे ब्राह्मण को अकारण क्रोध आना तो नहीं चाहिये।” 


महाराज की बात सुनकर सर्वार्थसिद्ध बोले, “प्रभो! यह सही है कि मैंने इस कुत्ते को डंडे से मारा था। उस समय मेरा मन क्रोध से भर गया था। बात यह थी कल मेरे भिक्षाटन का समय बीत चुका था, तो भी भूख के कारण मैं भिक्षा के लिये द्वार-द्वार पर भटक रहा था। उस समय यह कुत्ता बीच में आ खड़ा हुआ। मैं भूखा तो था ही, अतएव मुझे क्रोध आ गया और मैंने इसके सिर पर डंडा मार दिया। मैँ अपराधी हूँ, मुझे दण्ड दीजिये। आपसे दण्ड पाकर मुझे नरक यातना नहीं भोगनी पड़ेगी।” 


जब राजा राम ने सभसदों से उसे दण्ड देने के विषय में परामर्श किया तो उन्होंने कहा, “राजन्! ब्राह्मण दण्ड द्वारा अवध्य है। इसे शारीरिक दण्ड नहीं दिया जा सकता और यह इतना निर्धन है कि आर्थिक दण्ड का भार भी नहीं उठा सकेगा।” 


यह सुनकर कुत्ते ने कहा, “महाराज! यदि आप आज्ञा दें तो मैं इसके दण्ड के बारे में एक सुझाव दूँ। मेरे विचार से इसे महन्त बना दिया जाय। यदि आप इसे कालंजर के किसी मठ का मठाधीश बना दें तो यह दण्ड इसके लिये सबसे उचित होगा।” 


कुत्ते का सुझाव मानकर श्रीराम ने उसे मठाधीश बना दिया और वह हाथी पर बैठकर वहाँ से प्रसन्नतापूर्वक चला गया। 


उसके जाने के पश्चात् एक मन्त्री ने कहा, “प्रभो! यह तो उसके लिये उपहार हुआ, दण्ड नहीं।” 


मन्त्री की बात सुनकर श्रीराम ने कहा, “मन्त्रिवर! यह उपहार नहीं, दण्ड ही है। इसका रहस्य तुम नहीं समझ सके हो।” 


फिर कुत्ते से बोले, “श्वानराज! तुम इन्हें इस दण्ड का रहस्य बताओ।” 


राघव की बात सुनकर कुत्ता बोला, “रघुनन्दन! पिछले जन्म में मैं कालंजर के एक मठ का अधिपति था। वहाँ मैं सदैव शुभ कर्म किया करता था। फिर भी मुझे कुत्ते की योनि मिली। यह तो अत्यन्त क्रोधी है। इसका अन्त मुझसे भी अधिक खराब होगा। मठाधीश ब्राह्मणों और देवताओं के निमित्त दिये गये द्रव्य का उपभोग करता है, इसलिये वह पाप का भागी बनता है।” 


यह रहस्य बताकर कुत्ता वहाँ से चला गया।


#AnyTimeRead #रामायण